फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rajveer Singh's journey from the Ramlila stage to films.

Prayagraj News: रामलीला के मंच से फिल्मों तक पहुंचा राजवीर सिंह का सफर

Fri, 02 Oct 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 02 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Rajveer Singh's journey from the Ramlila stage to films.
कटरा की रामलीला में भगवान राम की भूमिका निभाते राजवीर सिंह। फाइल
बिहार के रहने वाले 26 वर्षीय राजवीर सिंह चौथी बार भगवान राम की भूमिका निभाते दिखेंगे। लगातार दूसरी बार वह कटरा रामलीला में भगवान राम के पात्र के लिए चुने गए हैं। मूल रूप से बिहार के रहने वाले राजवीर पिछले छह वर्षों से थियेटर से जुड़े हैं। रामलीला से शुरू हुआ उनका सफर अब वेब सीरीज और फिल्मों तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन


राजवीर को वर्ष 2021 में पहली बार नैनी की रामलीला में भगवान राम का किरदार निभाने का अवसर मिला था। इसके बाद से वह लगातार रामलीला में इस भूमिका को निभाते आ रहे हैं। मंच पर भगवान राम के चरित्र को जीवंत करने के साथ ही वह अभिनय के क्षेत्र में अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2016 में राजवीर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने प्रयागराज आए। बचपन से अभिनय के प्रति लगाव होने के कारण राजवीर ने रंगमंच के बारे में जानकारी जुटाई और धीरे-धीरे थियेटर से जुड़ गए। पिछले छह वर्षों में उन्होंने कई नाटकों में काम किया और मंच पर अपने अभिनय को निखारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2022 में उन्हें निर्देशक तिग्मांशु धूलिया की वेब सीरीज गर्मी में पहली बार काम करने का मौका मिला। इसके बाद उनको पति पत्नी और वो में भी अभिनय करने का मौका मिला। अब वे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की आगामी हॉरर फिल्म कनकनी में साजिद के किरदार में नजर आएंगे। राजवीर का सपना अभिनय की दुनिया में अपनी पहचान बनाना और अभिनेता के रूप में स्थापित होना है। बड़े पर्दे पर मिल रहे मौके का कारण वह रामलीला में निभाए पात्र को ही मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed