फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Raju Shrivastav Death After sharing laughter and tears, Raju organizations gave heartfelt tributes

Raju Shrivastav Death : हंसी बांटते-बांटते आंसू देकर रुला गए राजू संस्थाओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Thu, 22 Sep 2022 12:59 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 22 Sep 2022 12:59 AM IST
सार

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी । राष्ट्रीय सचिव सुमित श्रीवास्तव, कृपाशंकर श्रीवास्तव, रिन्कू श्रीवास्तव, गोपीकृष्ण, ज्ञानेंद्र आदि ने कहा, वह अत्यंत प्रतिभाशाली थे। उनका जाना दुखद है।

विज्ञापन
Raju Shrivastav Death After sharing laughter and tears, Raju organizations gave heartfelt tributes
Prayagraj News : कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि देते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गजोधर के नाम से मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का जाना संगमनगरी को भी आहत कर गया। हर कोई उनके अभिनय और व्यक्तित्व की खूबियों को याद करता, दोहराता, दुखी होता रहा। केपी ट्रस्ट के पूर्व महामंत्री कुमार नारायण ने कहा, बहुत याद आएंगे, सभी को हंसाने वाले राजू। प्रवक्ता अनिल कुमार श्रीवास्तव बोले, उनका जाना समाज की अपूरणीय क्षति है। कारोबारी राजीव कृष्ण ‘बंटी भइया’ बोले, दुनिया को हंसी बांटने वाला आंसू बांट कर चला गया। स्तब्ध गीतकार शैलेंद्र मधुर बोले, उनके चेहरे पर उदासी नहीं देखी। वह कहते थे, हंसते, मुस्कुराते रहो।

विज्ञापन



अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी । राष्ट्रीय सचिव सुमित श्रीवास्तव, कृपाशंकर श्रीवास्तव, रिन्कू श्रीवास्तव, गोपीकृष्ण, ज्ञानेंद्र आदि ने कहा, वह अत्यंत प्रतिभाशाली थे। उनका जाना दुखद है। श्री चित्रगुप्त सामाजिक संस्था के पीसी वर्मा, कमलेश श्रीवास्तव, हरीश खरे, अनिल श्रीवास्तव, अनुभव श्रीवास्तव ने कहा, राजू का जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन

हास्य कलाकार एवं भाजपा नेता राजू श्रीवास्तव के निधन की सूचना के बाद पार्टी नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। बुधवार को हुई शोकसभा में भाजपा पार्षद एवं कायस्थ संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव ने कहा, राजू अपने परिश्रम के बल पर ऊंचाइयों तक पहुंचे।  उनके निधन से कला एवं हास्य जगत की अपूरणीय क्षति हुई है।


सिविल लाइंस स्थित रॉयल होटल में उन्हें पुष्पांजलि दी गई। इस अवसर पर नीरज गुप्ता, आलोक श्रीवास्तव, कुशाग्र श्रीवास्तव, अवधेश कुमार, संजय मिश्रा आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की कीडगंज में हुई शोकसभा में महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा, उनकी भरपायी मुश्किल है। इस अवसर पर आभा श्रीवास्तव, किरन जायसवाल, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, राजू पाठक, आशीष, मनोज मिश्रा आदि मौजूद रहे। भाजपा एमएलसी डॉ.केपी श्रीवास्तव ने कहा, वह एक महान हास्य अभिनेता थे।


कांग्रेसियों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी ने कहा, लाफ्टर किंग इस तरह रुला कर जाएगा, इसकी कल्पना नहीं थी। जिला प्रवक्ता हसीब अहमद ने कहा, देश ने एक बड़ा कलाकार खो दिया। गौरव पांडेय, देवेश श्रीवास्तव, उदय यादव, मो.हसीन, मनोज सिंह ने भी उन्हें याद किया। कांग्रेस राज्य समिति के सदस्य किशोर वार्ष्णेय, फुजैल हाशमी,  हरिकेश त्रिपाठी, देवी पांडेय ने कहा, उनका जाना समूचे देश की क्षति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed