फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Raja Bhaiya Divorce Case Bhanvi Singh first time statement amidst divorce petition Raja Bhaiya in Delhi court

Raja Bhaiya Case: तलाक की अर्जी के बीच भानवी सिंह का पहली बार आया बयान, राजा भैया से रिश्ते पर कही ये बात

Wed, 30 Aug 2023 11:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 30 Aug 2023 11:02 AM IST
सार

जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और भानवी की अब राहें जुदा नहीं होंगी। कोर्ट में पत्नी भानवी सिंह ने तलाक देने से इनकार कर दिया। भानवी सिंह ने पहली बार अपने रिश्तों को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Raja Bhaiya Divorce Case Bhanvi Singh first time statement amidst divorce petition Raja Bhaiya in Delhi court
Raja Bhaiya Divorce Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के साकेत कोर्ट में पति रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की ओर से दाखिल की गई तलाक की अर्जी के बीच भानवी सिंह ने परिवार और रिश्ते के बीच की चर्चाओं पर विराम लगाने की कोशिश की है। राजा भैया की पत्नी भानवी ने मंगलवार को अपनी पीड़ा साझा की। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वे भदरी कोठी में पिताजी (ससुर) के ही साथ हैं। कोई कितना भी चाहे, लेकिन परिवार नहीं टूटने देंगी। भानवी ने अमर उजाला से फोन पर बातचीत में परिवार और रिश्ते से जुड़ी बातों को पहली बार साझा किया। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह न कभी परिवार से अलग हुईं और न कहीं गईं, सिर्फ मनगढ़ंत बातें बनाई जा रही हैं। बड़ी बेटी दिल्ली में पढ़ रही है। ऐसे में उसकी जरूरतों को लेकर वहां आना जाना लगा रहता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार बचाने में लगी हूं
भानवी ने बताया कि जवाब दाखिल करने के लिए वह चार अगस्त को दिल्ली गई थीं। इसके बाद वापसी में एक दिन लखनऊ में रहीं, फिर भदरी कोठी आ गईं। इसके बाद से भदरी कोठी में ही पिता जी के साथ हैं। 

वे परिवार बचाने में लगी हैं, लेकिन अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपालजी अनर्गल टिप्पणियां करते आ रहे हैं। गोपालजी कभी उन्हें साइको बताते हैं तो कभी कुछ और कहते हैं। जबकि, उनका खुद का इतिहास ठीक नहीं रहा है। वह परिवार में विघटन पैदा कर रहे हैं।

इससे पहले कुंडा से विधायक राजा भैया उर्फ रघुराज प्रताप सिंह को पत्नी भानवी सिंह ने कोर्ट में तलाक देने से इनकार कर दिया था। उन्होंने अदालत में पेश अपने जवाब में यह तर्क दिया था। राजा भैया ने पत्नी भानवी सिंह से तलाक लेने के लिए दिल्ली के साकेत कोर्ट में अर्जी दाखिल की हुई है। इस पर सुनवाई भी चल रही है। 

 

साकेत अदालत स्थित पारिवारिक न्यायालय की न्यायाधीश शुनाली गुप्ता की कोर्ट के समक्ष भानवी ने अपना जवाब दाखिल करते हुए कहा कि वह राजा भैया की प्रताड़ना के चलते ही उनसे अलग रह रही हैं। उन्होंने जवाब में राजा भैया पर मारपीट का भी आरोप लगाया। 

भानवी ने अपने जवाब में राजा भैया द्वारा तलाक के लिए लगाए गए आरोपों को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि केवल तलाक लेने के लिए झूठे आरोप लगाए गए हैं और वह तलाक का विरोध कर रही हैं।

 

विधायक पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया
अदालत ने हाल ही में उन्हें अपन पक्ष रखने का निर्देश देते हुए सुनवाई 17 अक्तूबर तय कर रखी है। इससे पहले भानवी सिंह ने दावा किया था कि राजा भैया ने उनके साथ मारपीट की और धमकाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि सितंबर 2020 से ही राजा भैया ने उन्हें घर में आने से मना कर रखा है।

 

आपको बता दें कि राजा भैया ने अपनी पत्नी से तलाक के लिए 2022 में याचिका दायर की थी। उन्होंने क्रूरता और परित्याग के आधार पर तलाक मांगा था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी ने ससुराल का घर छोड़ दिया है और वापस आने से इन्कार कर रही हैं।

 

राजा भैया और भानवी की 1995 में शादी हुई थी। उनकी चार संतान हैं। कुछ वर्षों से दोनों के रिश्तों में खटास आना शुरू हो गई थी। इस बीच भानवी सिंह राजा भैया से अलग होकर अपने दिल्ली स्थित आवास पर रहने लगी हैं।

 

28 साल पहले हुई थी शादी
राजा भैया और भानवी की शादी 17 फरवरी 1995 में हुई थी। उस समय राजा भैया की उम्र 25 साल थी, भानवी 20 साल की थीं। अब दोनों की शादी को 28 साल हो चुके हैं। राजा भैया और भानवी सिंह के दो बेटी और दो बेटे हैं।

 

तीसरे नंबर की बहन है भानवी
भानवी का जन्म 10 जुलाई 1974 में बस्ती राजघराने में हुआ था। उनके पिता बस्ती राजा के छोटे बेटे कुंवर रवि प्रताप सिंह हैं। रवि प्रताप सिंह की चार बेटियां हैं। इनमें भानवी तीसरे नंबर की बेटी हैं। भानवी की शुरुआती पढ़ाई बस्ती से हुई। बाद में लखनऊ में शिक्षा हासिल की थीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed