हाईकोर्ट न्यायविद हनुमान मंदिर से मूर्ति हटाने पहुंची पीडीए टीम का विरोध, हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस में हाईकोर्ट के पास स्थित हनुमान मंदिर से मूर्ति शिफ्ट करने पहुंची पीडीए की टीम को जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के विरोध पर टीम को वापस लौटना पड़ा। नाराज लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की। हालांकि पुलिस ऐसी किसी घटना की सूचना से इंकार करती रही।
स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रयागराज विकास प्राधिकरण मंदिर को हटाना चाहता है जबकि वह इसका विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि मंदिर हजारों लोगों के साथ ही अधिवक्ताओं की भी आस्था का केंद्र है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार भोर में चार बजे से मंदिर के बगल स्थित पेड़ के नीचे पीडीए ने चबूतरा बनवाया। सुबह 11 बजे के करीब पीडीए कर्मचारियों ने मंदिर से मूर्ति चबूतरे पर शिफ्ट करने की कोशिश की लेकिन विरोध के चलते कामयाब नहीं हो पाए।