फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rain gave relief, temperature dropped by 3.8 degrees, there are chances of heavy rains this week

Weather Forecast : बारिश ने दी राहत, करीब दो डिग्री गिरा तापमान, इस हफ्ते भारी बारिश होने के हैं आसार

Mon, 03 Jul 2023 12:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 03 Jul 2023 12:01 PM IST
सार

शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस था, वहीं रविवार को पारा लुढ़क कर 34.1 डिग्री पहुंच गया। इसके बाद सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। उधर, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Rain gave relief, temperature dropped by 3.8 degrees, there are chances of heavy rains this week
सिविल लाइंस में सुभाष चौराहे के पास बदलते मौसम का नजारा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पिछले कुछ दिनाें में हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है। वहीं, पिछले 48 घंटे में तापमान में करीब दो डिग्री की मामूली गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को भी दिनभर आसमान पर बादलों का डेरा रहा। गंगा और यमुनापार के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते भारी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस था, वहीं रविवार को पारा लुढ़क कर 34.1 डिग्री पहुंच गया। इसके बाद सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। उधर, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


हालांकि, दिन के वक्त थोड़ी उमस रही, लेकिन बादल छाए रहने के कारण गर्मी ने ज्यादा परेशान नहीं किया। मौसम विज्ञानी डॉ. शैलेंद्र राय के अनुसार इस हफ्ते लगातार बारिश होने के आसार हैं। सोमवार को मौसम कुछ सामान्य हो सकता है, लेकिन चार से छह जुलाई के बीच भारी बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed