{"_id":"6238c7676395c136ef10ec0b","slug":"railways-93-percent-trains-right-time-in-a-single-day-after-holi-allahabad-news-ald329266073","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे : होली बाद एक ही दिन में 93 फीसदी ट्रेनें राइट टाइम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे : होली बाद एक ही दिन में 93 फीसदी ट्रेनें राइट टाइम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली बाद एक ही दिन में 93 फीसदी ट्रेनें राइट टाइम
0 15 नवंबर 21 के बाद 20 मार्च को सर्वश्रेष्ठ रही ट्रेनों की समय पालनता
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। क्षमता से अधिक ट्रेनों का संचालन कर रहे उत्तर मध्य रेलवे जोन में चलने वाली 93 फीसदी ट्रेनें होली के अगले 20 मार्च को राइट टाइम रही। इसके पूर्व उत्तर मध्य रेलवे में ट्रेनों की सर्वश्रेष्ठ समय पालनता 15 नवंबर 21 को आई थी। 93 फीसदी ट्रेनों के समय से चलने पर जोन महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने अफसरों और कर्मचारियों को बधाई देने के साथ सामूहिक पुरस्कार देने की घोषणा की है।
दरअसल होली के अगले 20 मार्च को नियमित ट्रेनों के साथ कई स्पेशल ट्रेनें भी उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज, आगरा एवं झांसी मंडल से चली। इस दौरान तीनों ही मंडल की औसत समय पालना 93.20 फीसदी रही, जबकि पिछले कुछ दिनों से जोन में चलने वाली ट्रेनों की समय पालनता का औसत 80 फीसदी के आसपास ही आ रहा था। रविवार 20 मार्च को प्रयागराज मंडल में 91.5 फीसदी, झांसी और आगरा मंडल में 97-97 फीसदी ट्रेनें समय पर चली। इस बेहतर प्रदर्शन के लिए जीएम एनसीआर ने कहा कि हमें इन प्रयासों को बनाए रखने और इसे और बेहतर बनाने की कोशिश करनी है। उन्होंने तीनों मंडल और मुख्यालय टीमों के लिए सामूहिक पुरस्कारों की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अंतर विभागीय समन्वय के साथ सभी स्तरों पर पर्याप्त निगरानी सुनिश्चित की जाए। जोन के प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक विप्लव कुमार ने भी टीम को बधाई दी।