फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railwaymen who are drug addicts will be caught during the journey

रेलवे : सफर के दौरान नशा करने वाले पकड़े जाएंगे रेलकर्मी, चलती ट्रेन में भी होगा ब्रेथ एनलाइजर टेस्ट

Mon, 20 Mar 2023 01:20 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 Mar 2023 01:20 AM IST
सार

रेलवे के लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर की तरह अब टिकट चेकिंग स्टाफ का भी ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट होगा। नशे में पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Railwaymen who are drug addicts will be caught during the journey
Raliway, रेलवे कर्मचारी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रेलवे के लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर की तरह अब टिकट चेकिंग स्टाफ का भी ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट होगा। नशे में पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पिछले सप्ताह अमृतसर से लखनऊ होकर कोलकाता जा रही अकाल तख्त एक्सप्रेस में टीटीई द्वारा महिला के सिर पर पेशाब कर दी थी। महिला के शोर मचाने पर आरोपी टीटीई मुन्ना कुमार को पकड़ लिया गया और आसपास मौजूद यात्रियों ने उसकी पिटाई भी की थी। इसके बाद रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के निर्देश पर टीटीई मुन्ना कुमार को बर्खास्त भी कर दिया है।

विज्ञापन

ऐसी शर्मनाक घटनाएं दोबारा न हों इसके लिए चलती ट्रेन में एवं ड्यूटी शुरू करने के पूर्व चेकिंग स्टाफ की ब्रेथ एनालाइजर से चेकिंग की भी व्यवस्था शुरू की जा रही है। ब्रेथ एनालाइजर से रेलकर्मियों की अचानक चेकिंग होगी। नशे में पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज मंडल की बात करें तो यहां प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, टूंडला, कानपुर सेंट्रल से ही चेकिंग स्टाफ ट्रेनों में चढ़ता है। इस वजह से इन चारों स्टेशन पर ड्यूटी साइन इन करने के पूर्व ही चेकिंग स्टाफ का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट करवाया जाएगा। साथ ही चलती ट्रेन में भी चेकिंग स्टाफ के साथ लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर एवं अन्य कर्मचारियों को भी अचानक ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट कराया जाएगा। इसके अलावा वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी, आगरा कैंट, मथुरा, ग्वालियर में भी चेकिंग स्टाफ की अचानक जांच करवाई जाएगी।

मधुर व्यवहार की भी दी जाएगी ट्रेनिंग

इसके अलावा यात्रियों से मधुर व्यवहार करने की ट्रेनिंग भी रेलवे कर्मचारियों को देगा। अफसरों ने चेकिंग स्टाफ, गार्ड, लोको पायलट, स्टेशन स्टाफ, बुकिंग क्लर्क समेत रेलवे के फ्रंटलाइन स्टाफ की ट्रेनिंग में सबको यात्रियों से अच्छा व्यवहार का पाठ पढ़ाया जाएगा।

‘ टिकट चेंकिंग स्टाफ की अचानक जांच का आदेश हुआ है। मंडल के स्टेशनों में साइन इन करने के पूर्व भी इनका ब्रेथ एननालाइजर टेस्ट होगा। ’- अमित सिंह, पीआरओ, प्रयागराज मंडल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed