{"_id":"60d0ec978ebc3e2e087ce922","slug":"railway-workers-took-out-a-rally-for-the-restoration-and-arrears-of-da","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीए की बहाली और एरियर के लिए रेलकर्मियों ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीए की बहाली और एरियर के लिए रेलकर्मियों ने निकाली रैली
Tue, 22 Jun 2021 01:16 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 22 Jun 2021 01:16 AM IST
सार
डीए की बहाली, एरियर समेत तमाम मांगों को लेकर नार्थ सेंट्रल रेलवे इंपलाइज संघ के बैनर तले रेलकर्मियों ने सोमवार को रैली निकाली। प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर छह के बाहर से निकली रैली डीआरएम ऑफिस तक गई।
विज्ञापन
prayagraj news : DA
- फोटो : prayagraj
विस्तार
डीए की बहाली, एरियर समेत तमाम मांगों को लेकर नार्थ सेंट्रल रेलवे इंपलाइज संघ के बैनर तले रेलकर्मियों ने सोमवार को रैली निकाली। प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर छह के बाहर से निकली रैली डीआरएम ऑफिस तक गई। इस दौरान इंपलाइज संघ के पदाधिकारियों ने डीआरएम मोहित चंद्रा 16 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन सौंपा।
इंपलाइज संघ के जोनल महामंत्री आरपी सिंह के दिशा-निर्देश पर निकली रैली में यूनियन के तमाम पदाधिकारी एवं रेलकर्मी शामिल हुए। रैली निकालने के पूर्व प्लेटफार्म नंबर छह के बाहर एक सभा भी हुई। सभा में मंडल मंत्री गोबिंद सिंह ने कहा कि यह पहला मौका है जब कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की किश्त को रोक गया। साथ ही एक जनवरी 2020 से एक जनवरी 2021 तक डीए/डीआर का भुगतान नहीं किया गया। जबकि महंगाई अपने चरम पर है। कहा कि अगर जल्द ही डीए भुगतान एवं एरियर पर कोई निर्णय नहीं लिया गया तो कर्मचारी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान केंद्रीय उपाध्यक्ष एसके मिश्र, सहायक महामंत्री आलोक सहगल ने कहा कि डीए के साथ-साथ 43600 से ऊपर वेतन पाने वाले कर्मचारी का रात्रि भत्ता भी बंद कर दिया गया। इसे अब तक बहाल नहीं किया है। सभा में एसके सिंह, राजीव पांडेय, एस रामाराव, पिंटू सिंह, हरिशचंद, बीके यादव, राकेश चौधरी, एसके यादव, सत्यम गुप्ता, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।
रेलकर्मियों की प्रमुख मांगे :
- टेक्नीशियन टू को टेक्नीशियत-वन में मर्ज किया जाए।
- न्यू पेंशन स्कीम को रद्द किया जाए।
- 12 घंटे की ड्यूटी रोस्टर खत्म कर आठ घंटे की ड्यूटी का रोस्टर लागू किया जाए।
- सभी यूनिफार्म पाने वाले कर्मचारियों को समान रूप से दस हजार रुपये का वार्षिक भत्ता देने की मांग।
- कोविड-19 से मृत कर्मचारियों के परिजनों को 50 लाख रुपये का कंपनसेशन दिया जाए।
- ग्रुप सी के अपेक्स लेवल को ग्रुप बी गजटेड में अपग्रेड किया जाए।