फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway workers expressed happiness with the decision to increase DA, will celebrate Vijay Diwas

डीए में वृद्धि के निर्णय से रेलकर्मियों ने जताई खुशी, मनाएंगे विजय दिवस

Wed, 14 Jul 2021 08:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 14 Jul 2021 08:40 PM IST
सार

केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की बहाली और उसे 17 से 28 फीसदी किए जाने पर रेलकर्मियों ने खुशी जताई है।

विज्ञापन
Railway workers expressed happiness with the decision to increase DA, will celebrate Vijay Diwas
prayagraj news : DA - फोटो : prayagraj

विस्तार

केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की बहाली और उसे 17 से 28 फीसदी किए जाने पर रेलकर्मियों ने खुशी जताई है। रेलवे की मान्यता प्राप्त यूनियन नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन और नाथ सेंट्रल रेलवे इंपलाइज संघ ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है। उधर नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन ने बृहस्पतिवार 15 जुलाई को देश भर में विजय दिवस मनाने का निर्णय किया है। 
विज्ञापन


मेंस यूनियन के महामंत्री आरडी यादव ने कहा कि यूनियन द्वारा डीए बढ़ोतरी को लेकर लंबे समय से आंदोलन किया जा रहा था। फिलहाल देर से ही सही सरकार ने यूनियन के दबाव में आकर इसमें 11 फीसदी की वृद्धि का निर्णय लिया। इसी तरह इंपलाइज संघ के महामंत्री आरपी सिंह ने कहा कि जिस तरह से महंगाई बढ़ रही है उसे देखते हुए  सरकार को यह वृद्धि पिछले वर्ष ही कर देनी चाहिए थी। वर्कर्स यूनियन के महामंत्री मनोज पांडेय ने बताया कि 15 जुलाई को देश भर में रेलकर्मी विजय दिवस मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed