NCR Railway : सीट कवर पर विज्ञापन से कमाई करेगा रेलवे, कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस से होगी शुरुआत
उत्तर रेलवे, मध्य रेलवे, पूर्व रेलवे की कुछ वीआईपी ट्रेनों की सीट पर विज्ञापन के माध्यम से कमाई की जा रही है। विमानों की तर्ज पर सीट के ऊपरी हिस्से में एक कपड़े का कवर लगाया जाएगा। उसमें विज्ञापन इस तरह से लगाया जाएगा कि वह दोनों ओर से दिखे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विमानों की तर्ज पर उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) प्रशासन भी अपनी वीआईपी ट्रेनों की सीटों पर विज्ञापन के माध्यम से कमाई करेगा। इसकी शुरुआत कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस से होने जा रही है। यहां सीट पर विज्ञापन लगाकर रेलवे अपनी आय बढ़ाएगा।
उत्तर रेलवे, मध्य रेलवे, पूर्व रेलवे की कुछ वीआईपी ट्रेनों की सीट पर विज्ञापन के माध्यम से कमाई की जा रही है। विमानों की तर्ज पर सीट के ऊपरी हिस्से में एक कपड़े का कवर लगाया जाएगा। उसमें विज्ञापन इस तरह से लगाया जाएगा कि वह दोनों ओर से दिखे। इससे विज्ञापन दाता का जहां प्रचार होगा तो वहीं रेलवे की बिना यात्री किराया बढ़ाए आय भी बढ़ेगी।
प्रयागराज मंडल की ओर से जल्द ही टेंडर प्रक्रिया होगी। इस बारे में मंडल के पीआरओ अमित सिंह का कहना है कि अभी कानपुर शताब्दी में ही यह व्यवस्था लागू होगी। प्रयोग सफल रहा तो एसी चेयर कार वाली अन्य ट्रेनों में भी सीट कवर पर विज्ञापन के लिए टेंडर निकाले जाएंगे।