फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway preparing for strict, strict action in case of assault between GRP and checking staff in Kanpur

यूपी : कानपुर में जीआरपी और चेकिंग स्टाफ में मारपीट मामले में रेलवे सख्त, कड़ी कार्रवाई की तैयारी

Sun, 20 Aug 2023 09:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 20 Aug 2023 09:37 PM IST
सार

सीपीआरओ ने कहा कि जीआरपी और रेलवे दोनों विभागों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। इन घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है और आगे भी जारी रहेगी। इस घटना में जो भी शामिल हैं उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
Railway preparing for strict, strict action in case of assault between GRP and checking staff in Kanpur
कानपुर सेंट्रल - फोटो : Social media

विस्तार

कानपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी फतेहपुर और रेलवे के चेकिंग स्टाफ के साथ रविवार सुबह हुई मारपीट को रेलवे प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के डीआरएम हिमांशु बडोनी ने बीकानेर से प्रयागराज आ रही बीकानेर एक्सप्रेस में हुई मारपीट मामले में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी डीआरएम को अपनी रिपोर्ट देगी। इसके अलावा एक उच्चस्तरीय जांच समिति भी बनाई गई है। उसमें भी तीन अफसरों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन





विज्ञापन





बताया जा रहा है कि बीकानेर एक्सप्रेस के एसी कोच में इंसपेक्टर समेत चार सिपाही एक आरोपी को पकड़कर फतेहपुर जा रहे थे। ट्रेन के एसी कोच में जाने पर चेेकिंग स्टाफ ने विरोध किया। आरोप है कि चेकिंग दल ने इंसपेक्टर का कॉलर पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर वहां मारपीट हो गई। फिलहाल डीआरएम द्वारा उच्चस्तरीय जांच बैठा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे अफसरों की तीन सदस्यीय कमेटी डीआरएम को पूरे मामले पर अपनी रिपोर्ट देगी। समिति रिपोर्ट देगी कि ट्रेन संचालन के दौरान लॉ एंड आर्डर की समस्या पैदा होने पर समन्वय स्थापित के लिए क्या कदम उठाएं जाएं। ताकि ट्रेन में रेल कर्मियों और सुरक्षा जवानों के बीच विवाद की नौबत न आए। डीआरएम हिमांशु बडोनी ने बताया कि हमारी प्राथमिकता है कि ट्रेन के साथ यात्रियों की सुरक्षा और स्टाफ की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए।

भविष्य में ऐसी घटना न हो इसके लिए कई कदम उठाए जा रह हैं। वहीं दूसरी ओर इस मामले में उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। समिति जो रिपोर्ट देगी तो आगे उसी के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। उधर बताया जा रहा है कि कानपुर में हुई घटना को लेकर डीआरएम ने आईजी रेलवे और एसपी रेलवे से वार्ता भी की। इस दौरान दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई को कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed