फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway platform fixed for Kumbh special trains in kumbh

कुंभ स्पेशल ट्रेनों के लिए रेलवे ने तय किए प्लेटफार्म

Mon, 07 Jan 2019 09:21 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 07 Jan 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
Railway platform fixed for Kumbh special trains in kumbh
डेमो
कुंभ मेले के मद्देनजर रेलवे ने मेला अवधि में चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेनों के लिए प्लेटफार्म तय कर दिए हैं। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि इस बार स्पेशल ट्रेनों का संचालन पहले से तय प्लेटफार्म से ही होगा। यह भी कहा गया है कि स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी कुंभ मेला क्षेत्र के साथ शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर भी लगेगी। चौराहों पर लगी एलईडी में भी स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी प्रदर्शित की जाएगी।
विज्ञापन


पिछले कुंभ में मौनी अमावस्या में मची भगदड़ को देखते हुए पिछले दिनों ही रेलवे ने तय किया कि इस बार मेला अवधि में चलाई जाने वाली कम से कम 50 फीसदी ट्रेनें समय सारिणी के हिसाब सेे चलाई जाएं। इसके लिए उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने 329 स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी जारी की है। इन ट्रेनों का संचालन कानपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय (मुगलसराय) एवं सतना-झांसी रूट पर होगा। रेलवे की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि कानपुर और मुगलसराय रूट की ट्रेनें सिर्फ जंक्शन से ही चलेंगी। जबकि सतना-झांसी रूट की ट्रेनें जंक्शन के साथ नैनी एवं इलाहाबाद छिवकी से भी चलेंगी।
विज्ञापन


जंक्शन यात्रियों की सुविधा के कलर कोडिंग भी की गई है। इसके लिए वहां रूटवार चार यात्री आश्रय स्थल बनाए गए हैं। सभी यात्री आश्रय स्थल चार रंग लाल, नीला, पीला एवं हरे रंग के बनाए गए हैं। हर एक यात्री आश्रय स्थल के बाहर रूट का नाम और संबंधित ट्रेन के प्लेटफार्म की जानकारी भी लिखी गई है। मेला अवधि में सामान्य टिकट वाले यात्रियों को यात्री आश्रय स्थल के माध्यम से ही प्रवेश दिया जाएगा। हर एक यात्री आश्रय स्थल की संख्या ढाई हजार यात्री की है। वहीं दूसरी ओर आरक्षित टिकट लेने वाले यात्रियों को जंक्शन के मुख्य प्रवेश द्वार से प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंक्शन से चलने  वाली स्पेशल ट्रेनों का रूट एवं प्लेटफार्म
यात्री आश्रयस्थल    रंग    रूट    प्लेटफामर्
 एक    लाल    झांसी-सतना की ओर    प्लेटफार्म एक
 दो    नीला    लखनऊ-वाराणसी की ओर    प्लेटफार्म  नंबर सात से दस
तीन    पीला    मुगलसराय की ओर    प्लेटफार्म नंबर चार और पांच
 चार    हरा    कानपुर, दिल्ली की ओर    प्लेटफार्म नंबर दो और तीन
0 नैनी और इलाहाबाद छिवकी से झांसी-सतना की ओर जाने वाली चलेंगी ट्रेनें।
0 प्रयाग और प्रयागघाट से वाराणसी, फैजाबाद, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, बस्ती की ओर जाने वाली  ट्रेनों का  होगा संचालन।
0 इलाहाबाद सिटी और झूंसी से मंडुवाडीह, वाराणसी, गोरखपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों का  होगा संचालन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed