फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   railway passangers took the rupees 16 lac of refund

रेलवे यात्रियों ने लिए 16 लाख का रिफंड

Tue, 26 May 2020 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
railway passangers took the rupees 16 lac of refund
22 मार्च से निरस्त चल रही यात्री ट्रेनों के ऑफ लाइन आरक्षण के रिफंड की प्रक्रिया रेलवे ने सोमवार से शुरू कर दी। इस दौरान प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी एवं प्रयाग जंक्शन पर 2100 यात्रियों ने रेलवे से रिफंड लिया। रिफंड के रूप में रेलवे ने 16 लाख रुपये चुकाए। हालांकि, सुबह कुछ काउंटर में कैश कम पड़ जाने की वजह से रिफंड में थोड़ी देरी हुई, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई।
विज्ञापन

दरअसल पीएम मोदी के आह्वान पर 22 मार्च को लगे जनता कर्फ्यू के दिन से ही देश भर में सभी यात्री ट्रेनों का संचालन बंद है। इस दौरान हजारों की संख्या में ऐसे यात्री रहे जिन्होंने पूर्व में अपने टिकट तमाम ट्रेनों में बुक करवा रखे थे। लेकिन लॉक डाउन की वजह से ऐसे यात्री जिन्होंने काउंटर से अपने टिकट बुक करवाए थे, उन्हें रेलवे ने काउंटर खोलने के बाद ही रिफंड देने की बात कही थी। सोहबतियाबाग के आरपी मिश्र ने बताया कि उन्होंने 20 अप्रैल के लिए दिल्ली के तीन टिकट फरवरी माह में बुक करवाए थे।
विज्ञापन

ट्रेन निरस्त होने की वजह से उनका रिफंड नहीं मिल पा रहा था। आज काउंटर खुलने के बाद प्रयागराज जंक्शन जाकर उन्होंने अपना रिफंड लिया। प्रयागराज जंक्शन पर बीते कुछ रोज से दो ही काउंटर खुल रहे थे, लेकिन रिफंड की वजह से सोमवार को पहली शिफ्ट में पांच एवं दूसरी शिफ्ट में चार काउंटर खोले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed