फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway NTPC exam held after a break of three months, 40% appeared

तीन माह के ब्रेक के बाद हुई रेलवे एनटीपीसी परीक्षा, 40 फीसदी रहे उपस्थित

Fri, 23 Jul 2021 10:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 23 Jul 2021 10:50 PM IST
सार

  • शुरू हुआ एनटीपीसी परीक्षा का सातवां और आखिरी चरण, 6245 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित 

विज्ञापन
Railway NTPC exam held after a break of three months, 40% appeared
RRB NTPC Exam 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

रेलवे में तीन माह के अंतराल के बाद नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आखिरी चरण शुक्रवार को शुरू हुआ। एनटीपीसी के सातवें चरण की परीक्षा में 10481 परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए बुलाया गया था। इसमें से 40.41 फीसदी परीक्षार्थी ही परीक्षा देने के लिए अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे।  
विज्ञापन


दरअसल रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ओर से एनटीपीसी की परीक्षा पिछले वर्ष 28 दिसंबर से शुरू हुई थी। परीक्षार्थियों की रिकार्ड संख्या को देखते हुए परीक्षा सात चरणों में करवाने की तैयारी की गई। परीक्षा का छठा चरण आठ अप्रैल तक संपन्न हो गया था, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर की वजह से परीक्षा का सातवां और आखिरी चरण अगली सूचना तक के लिए बढ़ा दिया गया। कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप थमने के बाद परीक्षा का सातवां चरण 23 जुलाई से कराने का निर्णय लिया गया। बृहस्पतिवार से इसकी शुरुआत हुई।
विज्ञापन


आरआरबी प्रयागराज के चेयरमैन आरए जमाली ने बताया कि परीक्षा आज सात शहरों के 37 केंद्रों में दो पॉलियों में हुई। प्रयागराज में  परीक्षा के लिए सर्वाधिक 12 केंद्र बनाए गए। पहली पॉली में 5254 एवं दूसरी पॉली में 5227 परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए बुलावा पत्र भेजा गया था। इसमें से पहली पॉली में 2137 और दूसरी पॉली में 2099 परीक्षार्थी ही शामिल हुए। उन्होंने बताया कि परीक्षा सभी केंद्रों में शांति पूर्ण ढंग से हुई। परीक्षा अब 24, 26 और 31 जुलाई को भी होनी है। आज पहले दिन 6245 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed