{"_id":"6a4f9eca9be8ebe9cd0fa12a","slug":"railway-news-two-bharat-gaurav-trains-to-run-offering-religious-tours-of-south-india-tickets-available-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News : दो भारत गौरव ट्रेनें चलेंगी, कराएंगी दक्षिण भारत की धार्मिक यात्रा, ईएमआई पर बुक होंगे टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News : दो भारत गौरव ट्रेनें चलेंगी, कराएंगी दक्षिण भारत की धार्मिक यात्रा, ईएमआई पर बुक होंगे टिकट
Thu, 09 Jul 2026 06:44 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 09 Jul 2026 06:44 PM IST
सार
सावन मास के अवसर पर भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की ओर से दो विशेष भारत गौरव पर्यटक ट्रेनें चलाई जाएंगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दोनों ट्रेनों का ठहराव प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन और प्रतापगढ़ स्टेशन पर होगा।
विज्ञापन
भारत गौरव विशेष पर्यटक ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
सावन मास के अवसर पर भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की ओर से दो विशेष भारत गौरव पर्यटक ट्रेनें चलाई जाएंगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दोनों ट्रेनों का ठहराव प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन और प्रतापगढ़ स्टेशन पर होगा। दोनों ट्रेनों में एलटीसी और ईएमआई की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी के एजीएम वायु नंदन शुक्ला ने बुधवार को प्रयागराज जंक्शन पर संवाददाताओं को बताया कि यह ट्रेन 17 से 26 अगस्त (नौ रात और 10 दिन) तक टूर पर रहेगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को उज्जैन के महाकालेश्वर व ओमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर, भेंट द्वारिका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, सिग्नेचर ब्रिज और दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के दर्शन का अवसर मिलेगा। यात्रा के लिए तीन अलग-अलग श्रेणियां तय की गई हैं। इकोनॉमी श्रेणी (शयनयान) के लिए 18,380 रुपये, स्टैंडर्ड श्रेणी (थर्ड एसी) के लिए 29,570 रुपये और कंफर्ट श्रेणी (सेकंड एसी) के लिए 38,870 रुपये प्रति यात्री शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
इसी तरह दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा कराने के लिए दूसरी ट्रेन 31 जुलाई से 11 अगस्त तक 11 रात और 12 दिनों के लिए चलाई जाएगी। इस पैकेज के तहत यात्रियों को दक्षिण भारत के मंदिरों और दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इस विशेष ट्रेन के इकोनॉमी श्रेणी (शयनयान) में सफर के लिए 23,560 रुपये, स्टैंडर्ड श्रेणी (थर्ड एसी) के लिए 39,100 रुपये और कम्फर्ट श्रेणी (सेकंड एसी) के लिए 51,760 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन