फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway News: Special trains will run for Mahbubnagar in Telangana and Mumbai

Railway News : तेलंगाना के महबूबनगर और मुंबई के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, प्रयागराज जंक्शन पर होगा ठहराव

Mon, 10 Mar 2025 02:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 10 Mar 2025 02:50 PM IST
सार

मुंबई और तेलंगाना के महबूबनगर के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। गोरखपुर-महबूबनगर और गोरखपुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल का संचालन प्रयागराज जंक्शन के रास्ते होगा। गोरखपुर-महबूबनगर का प्रयागराज आगमन तत्काल प्रभाव से प्रत्येक रविवार 30 मार्च तक होगा।

विज्ञापन
Railway News: Special trains will run for Mahbubnagar in Telangana and Mumbai
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुंबई और तेलंगाना के महबूबनगर के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। गोरखपुर-महबूबनगर और गोरखपुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल का संचालन प्रयागराज जंक्शन के रास्ते होगा। गोरखपुर-महबूबनगर का प्रयागराज आगमन तत्काल प्रभाव से प्रत्येक रविवार 30 मार्च तक होगा। गाड़ी संख्या 05303 सुबह 4:30 बजे गोरखपुर से रवानगी होने के बाद अयोध्या होते हुए सुबह 11:10-11:15 बजे प्रयागराज जंक्शन व यहां से कानपुर के गोविंदपुरी, झांसी, रानी कमलापति, इटारसी, नागपुर होते हुए अगले दिन शाम 7:15 बजे महबूबनगर पहुंच जाएगी। वापसी में महबूबनगर से 05304 प्रत्येक सोमवार 10 मार्च से 31 मार्च की रात 10:10 बजे चलकर बुधवार सुबह 10:20-10:25 बजे प्रयागराज व शाम 5:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

विज्ञापन


इसी तरह गोरखपुर से लोकमान्य तिलक के लिए 05325 प्रत्येक मंगलवार, शनिवार 11 मार्च से 22 मार्च तक शाम 7:00 बजे चलकर रात 1:40-1:50 बजे प्रयागराज जंक्शन व यहां से गोविंदपुर, उरई, झांसी, इटारसी के रास्ते अगले दिन सुबह 6:50 बजे लोकमान्य तिलक पहुंच जाएगी। वापसी में लोकमान्य तिलक से गाड़ी संख्या 05326 प्रत्येक बृहस्पतिवार व सोमवार 13 से 24 मार्च तक सुबह 10:20 बजे चलकर यहां अगले दिन दोपहर 1:40-1:50 बजे व रात 8:00 बजे गोरखपुर पहुंच जाएगी। इसके अलावा कानपुर सेंट्रल-लोकमान्य तिलक 14 व 21 मार्च को कानपुर से और 15-22 मार्च को लोकमान्य तिलक से चलेगी। इसका प्रयागराज जंक्शन पर भी ठहराव होगा।

विज्ञापन

प्रयागराज, मथुरा होकर चलेगी पटना-दानापुर स्पेशल

होली पर दानापुर से अहमदाबाद के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। इसका संचालन प्रयागराज जंक्शन, मथुरा के रास्ते होगा। इसकेे अलावा छिवकी के रास्ते गोंदिया-छपरा स्पेशल संचालित होगी। अहमदाबाद से यह 10, 17, 24 एवं 31 मार्च को चलेगी। जबकि, दानापुर से 11, 18, 25 व एक अप्रैल को संचालित होगी। अहमदाबाद से 09417 की रवानगी सुबह 9:10 बजे होगी, जो रतलाम, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, कासगंज, कानपुर आदि स्टेशन पर रुकते हुए अगले दिन दोपहर 12:20 बजे प्रयागराज जंक्शन व रात 8:30 बजे दानापुर पहुंच जाएगी। वापसी में दानापुर से 09418 की रवानगी रात 11:50 बजे होगी, जो सुबह 8:20 बजे प्रयागराज जंक्शन व अगले दिन दोपहर 12:15 बजे अहमदाबाद पहुंच जाएगी।

इसके अलावा प्रयागराज छिवकी के रास्ते गोंदिया-छपरा होली स्पेशल का भी संचालन होने जा रहा है। 12 मार्च को यह गोंदिया से व 13 मार्च को छपरा से चलेगी। 08863 गोंदिया से 5:00 बजे चलकर दुर्ग, रायपुर, शहडोल, कटनी आदि स्टेशन रुकते हुए अगले दिन सुबह 10:20 प्रयागराज जंक्शन व शाम 7:00 बजे छपरा पहुंच जाएगी। वापसी में 08864 छपरा से रात 10:15 बजे चलकर सुबह 4:10 बजे प्रयागराज छिवकी और रात 11:45 बजे गोंदिया पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed