{"_id":"5ef4d30c8ebc3e42cf7f234f","slug":"railway-news-railways-marked-work-under-mnrega","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा के तहत रेलवे ने 74 काम चिह्नित, पांच काम हुए शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा के तहत रेलवे ने 74 काम चिह्नित, पांच काम हुए शुरू
Thu, 25 Jun 2020 10:08 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 25 Jun 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
rail track
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन की ओर से मनरेगा के तहत कामगारों एवं अन्य लोगों को काम देने के लिए कुल 74 कार्य की पहचान की है। यह कार्य यूपी के 21, मध्य प्रदेश के चार एवं राजस्थान के एक जिले में चिह्नित किया गया है। कुल 74 चिह्नित कार्य में से पांच कार्य मंजूर कर दिए गए हैं और जो जल्द ही शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
एनसीआर के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि इन 74 कार्य से कुल 4.31 लाख मानव दिवस सृजत होंगे। साथ ही मनरेगा के 862.23 लाख के कार्य करवाएं जाएंगे। इस संबंध में 24 जून को वीडियो कांफ्रेंस मीटिंग के माध्यम से जोनल रेलवे और गरीब कल्याण रोजगार अभियान की समीक्षा चेयरमैन रेलवे बोर्ड वीके यादव ने की।
विज्ञापन
इस बैठक में जीएम एनसीआर राजीव चौधरी ने भी शिरकत की। सीपीआरओ ने बताया कि मनरेगा के माध्यम से लेवल क्रासिंग के लिए एप्रोच रोड का निर्माण और रखरखाव, ट्रैक के किनारे नहर और नालों का विकास एवं सफाई, रेलवे स्टेशन के लिए एप्रोच रोड का निर्माण एवं रखरखाव, मौजूदा रेलवे तटबंधों की मरम्मत एवं चौड़ीकरण आदि कार्य होंगे।
विज्ञापन