Railway News : कानपुर इंटरसिटी में एसी कोच की सुविधा देगा रेलवे
गाड़ी संख्या 22441/22442 कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन सवा दो वर्ष बाद 18 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। वर्ष 2020 में लगे कोरोना कर्फ्यू के दौरान इस ट्रेन का संचालन बंद कर दिया गया था। तब यात्रियों की ओर से एसी कोच लगाए जाने की मांग की जा रही थी क्योंकि तब ट्रेन में एसी कोच नहीं लगता था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
18 जुलाई से शुरू हो रही कानपुर-प्रयागराज-चित्रकूट इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्रियों को अब एसी कोच की भी सुविधा मिलेगी। रेलवे प्रशासन की ओर से कानपुर इंटरसिटी में एसी थ्री कोच लगाए जाने का निर्णय लिया गया है। फिलहाल यह व्यवस्था दो माह के लिए की गई है। लेकिन, यात्रियों की ओर से अच्छे परिणाम मिलने पर इसे आगे बढ़ाया जा सकता है।
दरअसल गाड़ी संख्या 22441/22442 कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन सवा दो वर्ष बाद 18 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। वर्ष 2020 में लगे कोरोना कर्फ्यू के दौरान इस ट्रेन का संचालन बंद कर दिया गया था। तब यात्रियों की ओर से एसी कोच लगाए जाने की मांग की जा रही थी क्योंकि तब ट्रेन में एसी कोच नहीं लगता था।
इसी वजह से अबकी जब सवा दो वर्ष बाद ट्रेन का संचालन शुरू हुआ तो रेलवे ने इसमें एसी थ्री कोच लगाने का एलान किया। एनसीआर के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा के मुताबिक फिलहाल 22442 कानपुर-चित्रकूट इंटरसिटी में 18 जुलाई से 25 सितंबर जबकि 22441 चित्रकूट-कानपुर सेंट्रल में 18 जुलाई से 27 सितंबर तक एसी थ्री कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
कानपुर की जगह अब गोविंदपुरी में रुकेगी काशी महाकाल
प्रयागराज जंक्शन के रास्ते वाराणसी से इंदौर जाने वाली काशी महाकाल एक्सप्रेस अब कानपुर सेंट्रल की बजाय गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। रेलवे द्वारा इसके गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर आगमन एवं प्रस्थान का समय शुक्रवार को जारी कर दिया गया। रविवार 30 अक्तूबर से यह बदलाव लागू हो जाएगा।
उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा के मुताबिक गाड़ी संख्या 20415 वाराणसी-इंदौर का कानपुर में ठहराव रात 8.40-8.45 बजे एवं वापसी में गाड़ी संख्या 20416 इंदौर-वाराणसी का ठहराव रात 10.25-10.30 बजे होगा। प्रयागराज समेत अन्य स्टेशनों पर ट्रेन के आगमन-प्रस्थान के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।