फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway News: Prayagraj Express continues its reign, again number one in earnings

Railway News : प्रयागराज एक्सप्रेस की बादशाहत बरकरार, कमाई में फिर नंबर वन

Sat, 27 Jul 2024 06:00 PM IST
विनोद सिंह राहुल शर्मा, अमर उजाला प्रयागराज
राहुल शर्मा, अमर उजाला प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 Jul 2024 06:00 PM IST
सार

इस वित्तीय वर्ष के पहले छह माह में प्रयागराज एक्सप्रेस ही उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) की एकमात्र ऐसी ट्रेन है जिसकी कमाई का आंकड़ा 20 करोड़ को पार कर गया। इस सूची में दूसरे नंबर एनसीआर के झांसी मंडल द्वारा संचालित खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस है।

विज्ञापन
Railway News: Prayagraj Express continues its reign, again number one in earnings
प्रयागराज एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पिछले दिनों अपना 40वां जन्मदिन मना चुकी प्रयागराज एक्सप्रेस एक बार फिर से कमाई के लिहाज से उत्तर मध्य रेलवे की नंबर वन ट्रेन बन गई है। एक जनवरी 2024 ये 30 जून के मध्य दिल्ली जाने वाली इन ट्रेन ने 20.71 करोड़ रुपये की कमाई की।

विज्ञापन


इस वित्तीय वर्ष के पहले छह माह में प्रयागराज एक्सप्रेस ही उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) की एकमात्र ऐसी ट्रेन है जिसकी कमाई का आंकड़ा 20 करोड़ को पार कर गया। इस सूची में दूसरे नंबर एनसीआर के झांसी मंडल द्वारा संचालित खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस है। इस वर्ष के शुरुआती छह माह में इसकी कुल कमाई 19.79 करोड़ रही।
विज्ञापन


बीते कुछ वर्ष से प्रयागराज एक्सप्रेस ही एनसीआर जोन की सर्वाधिक कमाई करने वाली ट्रेन बनी हुई है। पहले यह तमगा कानपुर शताब्दी के पास था, लेकिन अब प्रयागराज ही कमाई के हिसाब से एनसीआर की नंबर ट्रेन बनी हुई है। वहीं, कानपुर शताब्दी अब कमाई के लिहाज से एनसीआर की टॉप टेन ट्रेन से बाहर हो गई है। दूसरी ओर यात्री संख्या के हिसाब से एनसीआर की नंबर वन ट्रेन खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस है। जनवरी से जून तक इस ट्रेन में 3.38 लाख यात्रियों ने सफर किया, जबकि इस अवधि में प्रयागराज एक्सप्रेस में 2.78 लाख यात्रियों ने सफर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्योंकि प्रयागराज में खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस के मुकाबले ज्यादा एसी कोच हैं। इस वजह से उससे होने वाली आय खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस से ज्यादा है। वहीं एनसीआर में कमाई और यात्री संख्या के हिसाब से तीसरे नंबर की ट्रेन प्रयागराज-डाॅ. अंबेडकरनगर एक्सप्रेस है। उज्जैन, इंदौर होकर चलने वाली इस ट्रेन से इस वर्ष के शुरुआती छह माह में एनसीआर को 19.07 करोड़ की आय हुई। इसमें सफर करने वाले यात्रियों की संख्या भी 2.66 लाख रही। यात्रियों की संख्या के हिसाब से भी प्रयागराज-डाॅ. अंबेडकरनगर एक्सप्रेस एनसीआर में तीसरे नंबर पर है।

चौथे नंबर झांसी मंडल की यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस है। इसका संचालन मानिकपुर से हजरत निजामुद्दीन के बीच हर रोज हो रहा है। इससे एनसीआर को 18.09 करोड़ रुपये की आय हुई। अभी हाल ही में इस ट्रेन का प्रयागराज जंक्शन तक विस्तार करने की मांग की गई है। चर्चा है कि महाकुंभ के पूर्व यूपी संपर्क क्रांति का प्रयागराज जंक्शन तक विस्तार हो सकता है।

आनंद विहार की जगह हर रोज नई दिल्ली जाती तो हमसफर होती नंबर एक ट्रेन

प्रयागराज से सप्ताह में चार दिन नई दिल्ली और तीन दिन आनंद विहार जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस के अलग-अलग दो नंबर न होते तो कमाई के लिहाज से वह एनसीआर की नंबर एक ट्रेन होती। जनवरी से जून माह तक नई दिल्ली जाने वाली हमसफर से रेलवे को 14.46 करोड़ तो आनंद विहार जाने वाली हमसफर से 10.72 करोड़ की कमाई रेलवे को हुई। अगर इन दोनों आंकड़ों को जोड़े ले तो यह कमाई 25.19 करोड़ होती। इसी तरह प्रयागराज-बीकानेर एक्सप्रेस भी सप्ताह में चार दिन दूसरे नंबर एवं तीन दिन दूसरे नंबर से संचालित होती है। अगर इन दोनों ट्रेनों का भी एक ही नंबर होता तो कमाई का आंकड़ा 21.94 करोड़ होता।

कमाई के लिहाज से एनसीआर की टॉप टेन ट्रेनें (एक जनवरी से 30 जून 24)

ट्रेन का नाम : कुल आय : यात्रियों की संख्या


प्रयागराज एक्सप्रेस : 20.71 करोड़ रुपये : 278842
खजुराहो-उदयपुर : 19.79 करोड़ रुपये : 338977

प्रयागराज-डाॅ. अंबेडकरनगर एक्सप्रेस : 19.07 करोड़ रुपये : 266175
यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस : 18.09 करोड़ रुपये : 228182

प्रयागराज-लोकमान्य तिलक दूरंतो : 16.62 करोड़ रुपये : 65743
कानपुर-नई दिल्ली, श्रमशक्ति एक्सप्रेस : 14.52 करोड़ रुपये : 225144

प्रयागराज-नई दिल्ली, हमसफर एक्सप्रेस : 14.46 करोड़ रुपये : 150307
आगरा कैंट-साबरमती एक्सप्रेस : 12.82 करोड़ रुपये : 166821

प्रयागराज-बीकानेर एक्सप्रेस : 12.56 करोड़ रुपये : 180683
सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस : 11.86 करोड़ रुपये : 199396


प्रयागराज एक्सप्रेस संगमनगरी के लोगों की पसंदीदा ट्रेन है। इसी वजह से दिल्ली जाने वाले लोग पहली प्राथमिकता प्रयागराज एक्सप्रेस को ही देते हैं। इसके बाद ही दूसरी ट्रेनों का नंबर आता है। - हिमांशु शेखर उपाध्याय, सीपीआरओ, एनसीआर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed