फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway News: Goods train derailed, Prayagraj-DDU rail section stalled for several hours

Railway News : पटरी से उतरी मालगाड़ी, कई घंटे ठप रहा प्रयागराज-डीडीयू रेलखंड

Wed, 17 Nov 2021 06:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 17 Nov 2021 06:06 PM IST
सार

प्रयागराज रामबाग से वाराणसी के रास्ते हुआ ट्रेनों का संचालन, कई यात्रियों ने वापस किए रिफंड। रेल यातायात बाधित होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।  प्रयागराज-डीडीयू रूट की ट्रेनों को डायवर्ट किया गया। साथ ही सूबेदारगंज-डीडीयू मेमो ट्रेन रेलवे ने दोनोंं ओर से निरस्त कर दी। 
 

विज्ञापन
Railway News: Goods train derailed, Prayagraj-DDU rail section stalled for several hours
बेपटरी हुए वैगन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू) रेलखंड पर बुधवार की सुबह कंटेनर मालगाड़ी के आठ वैगन पटरी से उतर गए। सुबह 6.45 बजे हुए हादसे के बाद प्रयागराज-डीडीयू रेलमार्ग पर ट्रेन संचालन कई घंटे ठप रहा। रेलवे के तमाम अफसर प्रयागराज मंडल स्थित कंट्रोल रूम पहुंच गए। इस दौरान प्रयागराज-डीडीयू रूट की ट्रेनों को डायवर्ट किया गया। साथ ही सूबेदारगंज-डीडीयू मेमो ट्रेन रेलवे ने दोनोंं ओर से निरस्त कर दी। 

विज्ञापन


बताय जा रहा है कि प्रयागराज से निकली मालगाड़ी के आठ वैगन डीडीयू जंक्शन केपूर्व वेस्ट केबिन स्थित किमी संख्या 675 के पास उतर गए। अचानक हुए इस हादसे के बाद प्रयागराज पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. के मध्य डाउन लाइन पर आवागमन बंद हो गया। कंट्रोल रूम को सूचना मिलने के बाद मौके पर एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन को भेजा गया।

विज्ञापन

उधर घटना के बाद प्रयागराज से डीडीयू जाने वाली तमाम ट्रेनों को रोक लिया गया। इस वजह से इन ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ गई। प्रयागराज से मिर्जापुर केरास्ते डीडीयू जाने वाली ट्रेनों को प्रयागराज रामबाग-वाराणसी की तरफ डायवर्ट कर दिया गया। जिन ट्रेनों को डायवर्ट किया गया उसमेंं 02872 मगध एक्सप्रेस, 02802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, 05956 दिल्ली-कामख्या, 02350  नई दिल्ली-गोद्दा हमसफर, 09483 अहमदाबाद-बरौनी, 03260 सीएसटीएम-पटना , 01664 नई दिल्ली-पटना पूजा स्पेशल प्रमुख रूप से शामिल रही।

इसके अलावा प्रयागराज छिवकी के रास्ते डीडीयू जाने वाली 03252 यशवंतपुर-पाटलिपुत्र, 02336 लोकमान्य तिलक-भागलपुर, 09147 सूरत-भागलपुर को ब्लॉक हट के- व्यासनगर-डीडीयू रूट पर डायवर्ट की गई। उत्तर मध्य रेलवे सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा ने बताया कि डाउन लाइन पर रेल संचालन देर शाम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed