फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway News: After the festival, there is no room in many trains, buses are also crowded

Railway News : पर्व के बाद कई ट्रेनों में नो रूम, बसों में भी उमड़ी भीड़, महिलाओं की संख्या रही अधिक

Mon, 11 Aug 2025 12:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 11 Aug 2025 12:36 PM IST
सार

रक्षाबंधन के बाद ट्रेनों में रविवार को इस सीजन की सर्वाधिक भीड़ उमड़ी। दिल्ली रूट की ट्रेनों में ज्यादा मारामारी रही। प्रयागराज और हमसफर में जहां लंबी प्रतीक्षा सूची रही वहीं शिवगंगा, महाबोधि, रीवा और पुरुषोत्तम आदि ट्रेनों के स्लीपर, एसी थ्री एवं एसी टू में नो रूम रहा।

विज्ञापन
Railway News: After the festival, there is no room in many trains, buses are also crowded
सिविल लाइंस रोडवेज बस अड्डे पर उमड़ी यात्रियों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रक्षाबंधन के बाद ट्रेनों में रविवार को इस सीजन की सर्वाधिक भीड़ उमड़ी। दिल्ली रूट की ट्रेनों में ज्यादा मारामारी रही। प्रयागराज और हमसफर में जहां लंबी प्रतीक्षा सूची रही वहीं शिवगंगा, महाबोधि, रीवा और पुरुषोत्तम आदि ट्रेनों के स्लीपर, एसी थ्री एवं एसी टू में नो रूम रहा। इन ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची वाले काफी यात्री भी घुस गए। इस वजह से जिनके कंफर्म टिकट थे, उन्हें खासी परेशानी हुई।

विज्ञापन

इस बार शनिवार को रक्षाबंधन होने की वजह से तमाम लोगों को रविवार का भी अवकाश मिल गया। इसका असर यह रहा कि वापसी करने वाले यात्रियों की भीड़ रविवार दोपहर से ही बढ़नी शुरू हो गई। शाम को सूबेदारगंज से संगम तो प्रयागराज संगम स्टेशन से नौचंदी एक्सप्रेस यात्रियों से ठसाठस गई।

विज्ञापन


मुंबई रूट की ट्रेनों में भी लंबी प्रतीक्षा सूची रही। रात में नई दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस में भी प्रतीक्षा सूची वाले काफी यात्री स्लीपर एवं एसी थ्री कोच में चढ़ गए। हमसफर एक्सप्रेस में भी यही स्थिति रही। इसके पूर्व सीमांचल, नेता जी एक्सप्रेस, महानंदा, ब्रह्मपुत्र मेल में भी काफी भीड़ गई। लोग कोच के गेट पर खड़े होकर यात्रा कर रहे थे। वहीं जनरल कोच में तो यात्रियों का अंदर घुस पाना तक मुश्किल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ के आगे कम पड़ गईं बसें, खड़े होकर की यात्रा

यूपी रोडवेज के सिविल लाइंस और जीरो रोड स्टेशन रविवार को काफी संख्या में महिलाओं ने सफर किया। एक पुरुष सहयात्री की मुफ्त यात्रा भी फ्री होने से बस स्टेशन पर दोपहर से ही भीड़ बढ़नी शुरू हो गई। पूर्वांचल की बसों में स्थिति ज्यादा खराब रही। जौनपुर, गोरखपुर जाने वाली कई बसों में काफी यात्रियों ने खड़े होकर सफर किया।

दोपहर 12 बजे तक दोनों बस स्टेशन पर काफी भीड़ हो गई। बसों के लिए लोगों को काफी इंतजार भी करना पड़ा। वर्कशॉप से सिविल लाइंस बस स्टेशन के प्लेटफार्म पर बसों के रुकते ही भर जा रही थीं। क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार ने बताया कि वर्कशॉप में खड़ी अतिरिक्त बसों को लगाया, लेकिन भीड़ के आगे इंतजाम छोटे पड़ गए। जौनपुर की रीता पासवान ने बताया कि वापस जाने में काफी दिक्कत हो रही है। पांच मिनट में ही बस भर जा रही हैं।

इसी तरह आजमगढ़ से आईं पूनम द्विवेदी ने बताया कि एक घंटे से खड़ी हूं लेकिन आजमगढ़ की बस नहीं मिल रही। उधर, जीरो रोड बस स्टेशन पर महोबा जाने के लिए अपने दो बच्चों के साथ पहुंची हेमलता श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह 11 बजे से खड़ी हूं। दो घंटे हो गए लेकिन अब तक बस नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed