फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway New Timetable Timings of 19 trains including Agra Vande Bharat will change from today

रेलवे की नई समय सारिणी: आगरा वंदे भारत समेत 19 ट्रेनों का आज से बदल जाएगा समय, कई का नंबर बदला; यहा पढ़ें

Wed, 01 Jan 2025 01:12 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 01 Jan 2025 01:12 AM IST
सार

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल की बात करें तो बनारस-आगरा कैंट वंदे भारत अब शाम 4.50 की जगह 4.45 बजे प्रयागराज जंक्शन आएगी। इसकी रवानगी 4.50 बजे होगी। इसी तरह आगरा-बनारस वंदे भारत 11.25 की जगह अब 11.10 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेंगी।

विज्ञापन
Railway New Timetable Timings of 19 trains including Agra Vande Bharat will change from today
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

रेलवे की नई समय सारिणी मंगलवार आधी रात के बाद लागू हो गई। प्रयागराज जंक्शन आने वाली आगरा-बनारस वंदे भारत समेत 19 ट्रेनें एक जनवरी से बदले समय पर यहां पहुंचेगी।

विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल की बात करें तो बनारस-आगरा कैंट वंदे भारत अब शाम 4.50 की जगह 4.45 बजे प्रयागराज जंक्शन आएगी। इसकी रवानगी 4.50 बजे होगी। इसी तरह आगरा-बनारस वंदे भारत 11.25 की जगह अब 11.10 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेंगी। पुणे-दरभंगा की रवानगी अब शाम 4.35 की जगह 4.40 बजे,पुणे-गोरखपुर भी शाम 4.35 की जगह 4.40 बजे रवाना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह 12306 और 12302 नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी रात 11.45 की जगह 11.43 बजे, पटना राजधानी रात 12.05 की जगह 12.03 बजे, नेता जी एक्सप्रेस सुबह 10.50 की जगह 10.45 बजे, 22812 और 20818 भुवनेश्वर राजधानी रात 11.55 की जगह 11.53 बजे, बनारस सुपरफास्ट सुबह 11.50 की जगह 12.25 बजे रवाना होगी।

विज्ञापन

दूसरी ओर संगम से चलने वाली चार पैसेंजर ट्रेनों का भी बुधवार से नंबर बदलने जा रहा है। प्रयागराज संगम-कानपुर अनवरगंज का नंबर अब 54101-54102, प्रयागराज संगम-जौनपुर का 54213-54214 , प्रयागराज संगम-लखनऊ का 54253-54254 एवं प्रयागराज-जौनपुर का 54375-54376 होने जा रहा है।

उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि एनसीआर जोन की समय सारिणी में 15 नई ट्रेनें शामिल हुई हैं। 14 ट्रेनों का विस्तार हुआ है। इसके अलावा 95 पैसेंजर और 18 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के नंबर बदले गए हैं। प्रयागराज मंडल के स्टेशनों पर 34, झांसी मंडल में 17 और आगरा मंडल के स्टेशनों पर 29 ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान का समय बदला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed