Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway Minister Ashwini Vaishnav reached Prayagraj, inspected the railway bridge built on Ganga.

Prayagraj : रेल मंत्री ने थपथपाई अधिकारियों की पीठ, बोले- बहुत अच्छा काम किया है, आप लोगों को बधाई

Sun, 08 Dec 2024 01:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 08 Dec 2024 01:58 PM IST
सार

Railway Minister In Prayagraj : रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने महाकुंभ के मद्देनजर प्रयागराज में चल रहे कार्यों का जायजा लिया। झूंसी और फाफामऊ स्टेशनों पर चल रहे कार्यों की प्रगति देखी। उनके साथ सीआरबी सतीश कुमार भी हैं। झूंसी रेलवे स्टेशन का काम देखकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अधिकारियों पीठ थपथपाई, बोले बहुत अच्छा कार्य हुआ है, आप लोगों को बधाई।

विज्ञापन
Railway Minister Ashwini Vaishnav reached Prayagraj, inspected the railway bridge built on Ganga.
झूंसी रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रेलवे के कार्यों का जायजा लेने के लिए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार को प्रयागराज पहुंच गए हैं। करीब एक बजे वह झूंसी स्टेशन पहुंचे। यहां पर महाकुंभ के मद्देनजर चल रही तैयारियों के अलावा झूंसी-प्रयागराज शहर के बीच गंगा पर बनाए गए पुल का भी जायजा लिया। उनके साथ रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार सहित तमाम आला अधिकारी मौजूद हैं। रेल मंत्री वाराणसी के रास्ते सीआरबी सतीश कुमार के साथ झूंसी पहुंचे हैं। झूंसी रेलवे स्टेशन का काम देखकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अधिकारियों पीठ थपथपाई, बोले बहुत अच्छा कार्य हुआ है, आप लोगों को बधाई।

विज्ञापन

 

झूंसी स्टेशन पर रेलमंत्री दोपहर करीब एक बजे पहुंचे। यहां करीब 20 मिनट तक रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। यहां पर रेल मंत्री को रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के महाप्रबंधक ने गंगा पुल से संगम क्षेत्र दिखाने के साथ बताया कि यहीं पर लोग कल्पवास करते हैं। रेल मंत्री ने रेल पुल का जायजा लिया और कार्यों की प्रशंसा की। गंगा पुल के निरीक्षण के बाद रेलमंत्री फाफामऊ स्टेशन पहुंचे। इसके बाद उनका प्रयागराज जंक्शन पर अधिकारियों के साथ बैठक और कार्यों के निरीक्षण का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। 

विज्ञापन







विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Railway Minister Ashwini Vaishnav reached Prayagraj, inspected the railway bridge built on Ganga.
गंगा पर बने रेलवे पुल के निर्माण में लगे मजदूरों के साथ रेल मंत्री ने फोटो खिंचवाई। - फोटो : अमर उजाला।

महाकुंभ मेले के लिए रेलवे द्वारा की गई तैयारी का जायजा लेने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव विशेष ट्रेन से पूर्वोत्तर रेलवे के झूंसी रेलवे स्टेशन  रविवार की दोपहर पहुंचे। चेयरमैन रेलवे बोर्ड सतीश कुमार के साथ उन्होंने झूंसी में महाकुंभ मेले की तैयारी का जायजा लिया। वहां से रेल मंत्री गंगा पर बने रेल पुल को देखने पहुंचे। गंगा पुल के निरीक्षण के बाद रेल मंत्री फाफामऊ रेलवे स्टेशन का जायजा लिया। यहां भी महाकुंभ मेले को लेकर किए गए निर्माण कार्यों को देखने के बाद वह सीधे प्रयागराज जंक्शन पहुंच रहे हैं।

प्रयागराज जंक्शन पर कंट्रोल टावर का वह निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा यहां बनाए गए यात्री आश्रय स्थल को भी वह देख सकते हैं। शाम को उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में रेल मंत्री और चेयरमैन रेलवे बोर्ड के साथ उत्तर मध्य रेलवे, उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एवं सभी वरिष्ठ अफसर के साथ एक समीक्षा बैठक मे शिरकत करेंगे।






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed