{"_id":"60e73e0b9c8ef370d1675290","slug":"railway-land-scam-ed-sent-letter-to-administration-and-railways","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे जमीन घोटला: ईडी ने प्रशासन और रेलवे को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे जमीन घोटला: ईडी ने प्रशासन और रेलवे को भेजा पत्र
Thu, 08 Jul 2021 11:33 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:33 PM IST
सार
झूंसी में करोड़ों के रेलवे जमीन घोटाले से संबंधित मनी लांड्रिंग के केस की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुरू कर दी है। इसके तहत उसने जिला प्रशासन व रेलवे को पत्र भेजकर मामले से संबंधित जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
घोटाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झूंसी में करोड़ों के रेलवे जमीन घोटाले से संबंधित मनी लांड्रिंग के केस की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुरू कर दी है। इसके तहत उसने जिला प्रशासन व रेलवे को पत्र भेजकर मामले से संबंधित जानकारी मांगी है। साथ ही दस्तावेज भी मांगे हैं। दस्तावेजी साक्ष्य एकत्र करने के बाद ईडी की ओर से मामले में कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में फूलपुर के तत्कालीन अफसरों समेत 13 लोग आरोपी बनाए गए हैैं।
झूंसी थाने में अगस्त 2017 में फूलपुर के तत्कालीन तहसीलदार देवेंद्र ने प्रापर्टी डीलर कुतुबउद्दीन व उसके भाई सल्लाउद्दीन के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। आरोप है कि दोनों ने झूंसी के कटका गांव और आसपास स्थित रेलवे की भूमि गलत तरीके से नाम करवा ली। करोड़ों की हेरफेर का मामला होने के चलते विवेचना क्राइम ब्रांच को सौंपी गई जिसने इसमें एसडीएम, लेखपाल, प्रापर्टी डीलर समेत 13 लोगों को आरोपी बनाया। साथ ही सभी के खिलाफ चार्जशीट लगा दी। इसी आधार पर ईडी मनी लांड्रिंग का केस दर्ज कर जांच में जुटी है।