{"_id":"5e0657948ebc3e87fa54e708","slug":"railway-is-going-to-recruit-in-sport-quota-allahabad-news-ald2641316136","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल कोटे से रेलवे में इंट्री का मिलने जा रहा अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल कोटे से रेलवे में इंट्री का मिलने जा रहा अवसर
विज्ञापन
आरआरसी इलाहाबाद ने मांगे आवेदन, 20 जनवरी तक किए जा सकते हैं आवेदन
प्रयागराज। रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) इलाहाबाद ने खेल कोटे के तहत विभिन्न पदों में नियुक्ति के आवेदन मांगे हैं। ग्रुप सी के विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने होंगे। आवेदन मिलने के बाद आरआरसी की ओर से आवेदन करने वालों का ट्रायल लिया जाएगा।
आरआरसी की ओर से समय-समय पर स्काउट और गाइड, सांस्कृतिक और खेल कोटे के तहत नियुक्ति के लिए आवेदन निकाला जाता है। इस वर्ष जुलाई माह में आरआरसी ने स्काउट-गाइड के तहत छह पदों के लिए आवेदन निकाला था। अब इसी क्रम में खेल कोटे के तहत 21 पदों के लिए आवेदन निकाला है। आवेदन भरे जाने की प्रक्रिया शनिवार 28 दिसंबर 19 से शुरू होगी। इसके तहत क्रिकेट, कुश्ती, मुक्केबाजी, जिमनास्टिक, भारोत्तोलन, पावर लिफ्टिंग, बैडमिंटन, फुटबाल, एथलेटिक्स, हाकी, टेबिल टेनिस को राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके खिलाड़ी ही ग्रुप सी के विभिन्न पदों के लिए आवेदन भर सकते हैं। आरआरसी इलाहाबाद के चेयरमैन विवेक प्रकाश के मुताबिक खेल कोटे के तहत कुल 21 पदों के लिए 20 जनवरी 2020 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा।