फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway has written a letter to Army for yard expansion in Prayag

प्रयाग में यार्ड विस्तार के लिए रेलवे ने सेना को लिखा पत्र

Thu, 12 Dec 2019 02:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
Railway has written a letter to Army for yard expansion in Prayag
प्रयागराज। प्रयाग जंक्शन के यार्ड विस्तार का काम पिछड़ता देख रेलवे ने अब सेना को पत्र लिखकर एनओसी मांगी है। रेलवे को उम्मीद है कि सेना की ओर से शीघ्र ही दे दी जाएगी। इस बीच प्रयाग जंक्शन से मजार रेल फाटक तक बनने वाली लूप लाइन का काम भी पिछले कई दिनों से बंद चल रहा है। ऐसे में यह काम अब शायद ही 31 दिसंबर तक पूरा हो सके। क्योंकि उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल को अतिरिक्त लूप लाइन बिछाने एवं यार्ड विस्तार का कार्य 31 दिसंबर 2019 तक करना था।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह आईईआरटी रेल फाटक के पास यार्ड विस्तार के कार्य को सेना ने रुकवा दिया था। सेना की ओर से कहा गया था कि उसकी जमीन पर रेलवे खुदाई न करें। इसके बाद से यहां यह काम रुका हुआ है। दरअसल, प्रयाग जंक्शन के यार्ड का आईईआरटी रेल फाटक से मजार फाटक तक विस्तार करना है। मौजूदा समय मजार फाटक पर अप एवं डाउन लाइन ही है। यहां एक अतिरिक्त 120 मीटर लंबी लूप लाइन मजार फाटक से फाफामऊ की ओर बिछाई जा रही है। इसके अलावा अप लाइन को भी थोड़ा खिसकाना है। इस कार्य की वजह से इलेक्ट्रिक पोल थोड़े शिफ्ट किए जाने हैं। पोल शिफ्ट होने के लिए रेलवे की ओर से गड्ढा खोदा जा रहा था। जहां पोल लगना है वह जमीन सेना की बताई जा रही है। इसी पर सेना की आपत्ति है। अब रेलवे के डिप्टी कंसट्रक्शन की ओर से सेना को पत्र भेजा गया है। ताकि यह कार्य जल्द से जल्द शुरू हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed