{"_id":"6a183bf2ac9bc9463b026288","slug":"railway-direct-train-will-run-from-prayagraj-to-gandhigram-in-ahmedabad-railway-has-released-the-schedule-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway : प्रयागराज से अहमदाबाद के गांधीग्राम के लिए चलेगी सीधी ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway : प्रयागराज से अहमदाबाद के गांधीग्राम के लिए चलेगी सीधी ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल
Thu, 28 May 2026 06:28 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 28 May 2026 06:28 PM IST
सार
गांधीग्राम रेलवे स्टेशन (अहमदाबाद) के लिए प्रयागराज जंक्शन से 30 मई से 14 जुलाई तक हर शनिवार और मंगलवार को सीधी ट्रेन चलेगी। इसके अलावा सूबेदारगंज से वलसाड के लिए भी स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा।
विज्ञापन
ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांधीग्राम रेलवे स्टेशन (अहमदाबाद) के लिए प्रयागराज जंक्शन से 30 मई से 14 जुलाई तक हर शनिवार और मंगलवार को सीधी ट्रेन चलेगी। इसके अलावा सूबेदारगंज से वलसाड के लिए भी स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा।
विज्ञापन
प्रयागराज से गांधीग्राम के लिए स्पेशल ट्रेन (04111) का संचालन शाम 4:15 बजे होगा। फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला, ईदगाह आगरा, भरतपुर, बांदीकुई, गांधीनगर (जयपुर), जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर, मारवाड़ जंक्शन, फालना, सुमेरपुर जवाई बांध, आबू रोड, पालनपुर, महेसाना जंक्शन, चांदखेड़ा रोड रुकते हुए अगली दोपहर 3:30 बजे ट्रेन गांधीग्राम पहुंचेगी। वापसी में 04112 का संचालन हर रविवार एवं बुधवार 31 मई से 15 जुलाई तक शाम 5:20 बजे होगा। अगली रात 8:00 बजे ट्रेन का प्रयागराज जंक्शन पर आगमन होगा।
विज्ञापन
इसी तरह सूबेदारगंज से वलसाड के लिए गाड़ी (04119) का संचालन प्रत्येक शनिवार सुबह 5:00 बजे 30 मई से 11 जुलाई तक होगा। फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला, ईदगाह आगरा, बयाना, गंगापुर सिटी, कोटा, रतलाम, छायापुर, सूरत रुकते हुए ट्रेन अगली सुबह 9:40 बजे वलसाड पहुंचेगी। वापसी में वलसाड से गाड़ी (04120) की रवागनी हर रविवार 31 मई से 12 जुलाई तक दोपहर 2:05 बजे होगी। अगली शाम 7:00 बजे ट्रेन सूबेदारगंज आएगी।
विज्ञापन
अब 31 अगस्त तक चलेगी प्रयागराज-दादरी स्पेशल
प्रयागराज से दादरी के लिए चल रही स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। अब इस ट्रेन का संचालन 31 अगस्त तक होगा। पहले दादरी स्पेशल को यहां से 31 जुलाई तक चलाने की योजना थी। यात्रियों के बेहतर रिस्पांस को देखते हुए ट्रेन 31 अगस्त तक बढ़ाई जा रही है। इसके अलावा रेलवे प्रशासन ने दादरी स्पेशल में कोच की भी संख्या बढ़ा दी है। 29 मई से दादरी स्पेशल में 18 की जगह 20 कोच हो जाएंगे। ट्रेन में स्लीपर एवं एसी थ्री का एक-एक कोच बढ़ाया जा रहा है।