फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway: Ayodhya railway section completely electrified

रेलवे : पूरी तरह से अयोध्या रेलखंड का हुआ विद्युतीकरण

Thu, 31 Mar 2022 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Railway: Ayodhya railway section completely electrified
अयोध्या रेलखंड का पूरी तरह से हुआ विद्युतीकरण
विज्ञापन

लखनऊ से अयोध्या के बीच हो सकेगा मेमू ट्रेन का संचालन
प्रयागराज। राम की नगरी अयोध्या पहुंचने वाले एक और रेलखंड का पूर्ण रूप से विद्युतीकरण हो गया है। प्रयागराज के बाद अब लखनऊ से बाराबंकी होते हुए अयोध्या कैंट तक 99.25 रूट किमी लंबे रेलमार्ग का केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन ने विद्युतीकरण कर लिया है। बुधवार को इस रूट का मुख्य संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) द्वारा निरीक्षण भी किया गया। उनके निरीक्षण के बाद लखनऊ से अयोध्या होते हुए अब अकबरपुर और लखनऊ-अयोध्या-प्रयागराज तक इलेक्ट्रिक इंजन लगी ट्रेनों का जल्द ही संचालन शुरू हो जाएगा।

उत्तर रेलवे के अयोध्या कैंट-अकबरपुर रेल खंड का विद्युतीकरण पहले ही किया जा चुका है। अब इसी का विस्तार अयोध्या कैंट से बाराबंकी तक किया गया है। इसके अलावा कोर प्रयागराज ने पश्चिम रेलवे के भावनगर पारा मंडल के धोला-सीहोर-पालीताना(56.9 रूट किमी) सेक्शन का विद्युतीकरण काय भी पूरा कर लिया है। इस रेलखंड का भी बुधवार को सीआरएस निरीक्षण हुआ। बता दें कि पालिताना दुनिया भर में जैनधर्म से जुड़े लोगों का पवित्र धार्मिक स्थल है। कोर महाप्रबंधक यशपाल सिंह ने इन दोनों ही रूट का विद्युतीकरण होने पर अफसरों और कर्मचारियों को बधाई दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed