{"_id":"5db0b4268ebc3e93af0f6990","slug":"rail-workers-roaring-in-front-of-prayagraj-express-standing-on-the-platform-allahabad-news-ald258365281","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लेटफार्म पर खड़ी प्रयागराज एक्सप्रेस के सामने गरजे रेलकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लेटफार्म पर खड़ी प्रयागराज एक्सप्रेस के सामने गरजे रेलकर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लेटफार्म पर खड़ी प्रयागराज एक्सप्रेस के सामने गरजे रेलकर्मी
रेलवे के निजीकरण के विरोध में मेंस यूनियन ने किया प्रदर्शन
प्रयाग रेलवे स्टेशन पर नादर्न रेलवू मेंस यूनियन ने निकाला जुलूस
प्रयागराज। नई दिल्ली जाने के लिए इलाहाबाद जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी प्रयागराज एक्सप्रेस के समक्ष रेलकर्मियों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन (एनसीआरएमयू) के बैनर तले हुए प्रदर्शन में रेलकर्मियों ने रेलवे के निजीकरण और निगमीकरण के विरोध में नारेबाजी कर अपनी नाराजगी जाहिर की।
दरअसल एआईआरएफ के महामंत्री शिव गोपाल मिश्र के आह्वान पर रेलवे के निजीकरण के विरोध में यूनियन नेताओं ने तमाम स्थानों पर प्रदर्शन का कार्यक्रम बनाया था। इसी कड़ी में इलाहाबाद जंक्शन पर मेंस यूनियन के मंडल मंत्री शीतला प्रसाद श्रीवास्तव की अगुवाई में हुए इस प्रदर्शन में तेजस समेत 150 ट्रेनों को निजी हाथ में सौंपे जाने का भी विरोध किया। लाल झंडा लिए रेलकर्मियों ने जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक का जुलूस की शक्ल में चक्कर भी लगाया। इस अवसर पर विजेंद्र यादव, एके सिंह, एसके सिंह, राजीव प्रसाद, अक्षयवर मिश्र आदि मौजूद रहे।
उधर प्रयाग जंक्शन पर नार्दन रेलवे मेंस यूनियन के बैनर तले प्रदर्शन हुआ। यहां यूनियन नेता लियाकत अली जाफरी ने एक सभा को भी संबोधित किया। कहा कि रेलवे का निजीकरण किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा। इस अवसर पर बब्बन शुक्ला, आरके यादव, विजय मिश्र, राजीव रतन शुक्ला आदि मौजूद रहे। उधर नार्दन रेलवे मेंस यूनियन की रेल विद्युतीकरण शाखा की ओर से भी कोर कार्यालय के मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर निजीकरण का विरोध किया गया। इस अवसर पर चंद्र शेखर सोेनी, सुनीत मालवीय, साइमन तिर्की, श्रीभगवान तिवारी, अवधेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।