फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Raging on the expulsion of a student leader in the University Student

विवि में नेताआें के निष्कासन पर भड़के छात्र

Sun, 07 Aug 2016 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 07 Aug 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
Raging on the expulsion of a student leader in the University Student
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के वीसी ने कहा कि वे इस्तीफा देने को हैं तैयार
इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर एक बार फिर आंदोलनों की वजह से अराजकता की चपेट में होगा। छात्रसंघ के निवर्तमान पदाधिकारियों और छात्र नेताओं के खिलाफ निष्कासन एवं निलंबन की कार्रवाई से विद्यार्थियों में जबरदस्त नाराजगी है। अलग-अलग संगठनों की बैठक में विद्यार्थियों ने आरोपी नेताओं का पक्ष सुने बिना विश्वविद्यालय प्रशासन की एकतरफा कार्रवाई को गैर कानूनी तथा अलोकतांत्रिक बताया। उन्होंने कार्रवाई के विरोध में तथा कुलपति के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार से आंदोलन की भी घोषणा की है।
विज्ञापन


निष्कासित छात्र नेताओं आनंद सिंह, सूर्य प्रकाश मिश्रा, निवर्तमान उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, संयुक्त सचिव श्रवण कुमार जायसवाल की अगुवाई में शनिवार को हुई बैठक में विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्रवाई पर नाराजगी जताई गई। उन्हाेंने कुलपति के खिलाफ आंदोलन चलाने की घोषणा की। इसके लिए संयुक्त संघर्ष समिति का गठन किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष ऋचा सिंह ने विश्वविद्यालय प्रशासन के फैसले को अलोकतांत्रिक बताया। आरोप लगाया कि कुलपति छात्रसंघ पदाधिकारियों के खिलाफ दुर्भावना से ग्रसित होकर कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने निष्कासन और निलंबन वापस न लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी। एबीवीपी की बैठक में भी विश्वविद्यालय प्रशासन के इस फैसले के खिलाफ आंदोलन की घोषणा की गई।
विज्ञापन


दस्यों ने इस फैसले की कड़े शब्दों में निंदा की। बैठक में मुकेश गौड़, नीरज प्रताप सिंह, देवेंद्र आदि मौजूद रहे। आइसा की बैठक में भी छात्र नेताओं के निष्कासन और निलंबन की भर्त्सना की गई। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया। छात्रों ने इसके खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी। बैठक में अर्थशास्त्र विभाग में महिला शिक्षक के साथ अभद्रता की भी निंदा की गई। उन्होंने इसकी जांच कराने की मांग की। बैठक में प्रदेश सचिव सुनील मौर्य, रुस्तम कुरैशी, प्रदीप कुमार, अनिरुद्ध शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed