फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rage of Ravana at Ramlila in Prayagraj, stirred by the death of a young man

प्रयागराज में रामलीला में रावण का अभिनय कर रहे युवक की मौत से मचा हड़कंप

Mon, 02 Nov 2020 07:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 02 Nov 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
Rage of Ravana at Ramlila in Prayagraj, stirred by the death of a young man
death
लक्ष्मण शक्ति की रामलीला के मंचन के दौरान रावण का अभिनय कर रहे 40 वर्षीय युवक की अचानक मौत हो गई। जिससे वहां अफरातफरी मच गई। मौजूद दर्शको के साथ पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। घटना के बाद रामलीला का मंचन भी रूक गया। 
विज्ञापन


फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के चकहुसेना उर्फ चोरकरिया गांव में रामलीला का मंचन चल रहा था। अंतिम दिन की रामलीला में रविवार को लक्ष्मण शक्ति का मंचन किया जा रहा था। इसी दौरान आधी रात रामलीला में रावण का अभिनय कर रहे गांव के रहने वाले राजकुमार 40 पुत्र दातादीन की अचानक तबियत खराब हुई और गिर गए।
विज्ञापन


तत्काल रामलीला का मंचन रोक कर कमेटी के सदस्य जब तक अस्पताल लेकर पहुंचते उन्होंने दम तोड़ दिया। फिर भी अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रामलीला में रावण का अभिनय करने वाले पात्र की अचानक हुई मौत से जहां घर में कोहराम मच गया। वहीं रामलीला देखने के लिए आए दर्शको के साथ ही पूरे गांव में मातम छा गया। उनकी पत्नी गेंदा देवी तथा बेटे अमर बहादुर व बेटी गुड़िया सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुराहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed