{"_id":"63ff6b166583c3b27601dffd","slug":"raf-constable-absconded-with-sister-in-law-wife-filed-case-in-phaphamau-police-station-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : आरएएफ का सिपाही साली को लेकर फरार, पत्नी ने फाफामऊ थाने में दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : आरएएफ का सिपाही साली को लेकर फरार, पत्नी ने फाफामऊ थाने में दर्ज कराया मुकदमा
Wed, 01 Mar 2023 08:41 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 01 Mar 2023 08:41 PM IST
सार
वह कुछ दिन पहले पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल मध्यप्रदेश गया था। घर लौटते समय उसकी साली भी उसके साथ आई थी। पत्नी का आरोप है कि कुछ दिन से साली से उसकी नजदीकियां बढ़ गई थीं। सोमवार की रात वह साली के साथ घर से फरार हो गया।
विज्ञापन
Prayagraj News : Lovers. demo pic
- फोटो : social media
विस्तार
पत्नी बच्चों के रहते हुए भी आरएएफ का एक सिपाही साली को लेकर फरार हो गया। सिपाही की पत्नी ने पति के खिलाफ फाफामऊ थाने में केस दर्ज कराया है। आरएफ में सिपाही के पद पर तैनात अरुण सिंह शांतिपुरम में रहता है। वह कुछ दिन पहले पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल मध्यप्रदेश गया था।
विज्ञापन
घर लौटते समय उसकी साली भी उसके साथ आई थी। पत्नी का आरोप है कि कुछ दिन से साली से उसकी नजदीकियां बढ़ गई थीं। सोमवार की रात वह साली के साथ घर से फरार हो गया। सिपाही की पत्नी कविता सिंह ने बुधवार को अपने पति के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन