Prayagraj : स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, तलाशी में मिलीं आपत्तिजनक दवाएं, 23 पर मुकदमा
पुलिस के मुताबिक, मॉल के दूसरे तल पर स्थित चार स्पा सेंटरों में छापा मारा गया तो वहां अनैतिक गतिविधियां संचालित होते मिलीं। कुछ महिलाएं व पुरुष आपत्तिजनक हाल में मिले। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोगों ने भागने की कोशिश की, जिन्हें पकड़ लिया गया।
विस्तार
सिविल लाइंस में रोडवेज बस अड्डे के पास स्थित मॉल में चार स्पा सेंटराें की आड़ में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। शुक्रवार को छापे के दौरान आपत्तिजनक सामग्री के साथ ही शक्तिवर्धक दवाएं भी बरामद हुई थीं। 13 महिलाओं समेत 20 लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं। आरोपी तीन संचालकों की तलाश देर रात तक जारी रही।
पुलिस के मुताबिक, मॉल के दूसरे तल पर स्थित चार स्पा सेंटरों में छापा मारा गया तो वहां अनैतिक गतिविधियां संचालित होते मिलीं। कुछ महिलाएं व पुरुष आपत्तिजनक हाल में मिले। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोगों ने भागने की कोशिश की, जिन्हें पकड़ लिया गया। थाने लाकर पूछताछ किए जाने पर पता चला कि पकड़ी गईं महिलाओं में से एक संचालिका है। शेष 12 युवतियां स्पा सेंटरों में काम करतीं हैं।
गिरफ्तार सात पुरुषों में राहुल कालिया पैराडाइज स्पा का मैनेजर और मो. इरफान मिया ग्रीन स्पा का मैनेजर है। एसीपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत कुल 23 पर केस दर्ज किया गया है। 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन स्पा सेंटर संचालकों को भी आरोपी बनाया गया है, जिनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों के कब्जे से 20 मोबाइल व 8400 नकद भी बरामद हुए हैं।
इन स्पा सेंटरों में कार्रवाई
जंक्शन स्पा, पैराडाइज स्पा, न्यू ग्रीन स्पा व वेव्स स्पा।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- राम गोपाल उर्फ राजू निवासी फाफामऊ बाजार
2.राहुल कालिया निवासी ग्राम पालमपुर थाना पिलखुआ जनपद हापुड़
3- टीवी रामा रेड्डी निवासी जमीनदार कालोनी थाना रायावरम् जनपद ईस्ट गोदावरी आंध्र प्रदेश
4.सतीश पंडित निवासी नैनी चकदोंदी थाना नैनी
5 मो. इरफान मिया निवासी माधवबाडी थाना प्रेम नगर जनपद बरेली
6.मो. रिजवान निवासी इस्माइलगंज थाना फूलपुर
7.अनुज तिवारी निवासी पहसना थाना मछली शहर जनपद जौनपुर
आगे रिसेप्शन, भीतर केबिन जैसे बेडरूम
इन स्पा सेंटरों में इंट्री करते ही आगे की ओर रिसेप्शन काउंटर बनाए गए थे। जबकि भीतर की ओर केबिन के आकार के बेडरूम बनाए गए थे। सभी में बिस्तर की व्यवस्था की गई थी। स्पा सेंटरों में आने वाले विजिटर रजिस्टर भी सिर्फ नाम का ही था। इसमें कुछ खास जानकारी नहीं लिखी जाती थी।