{"_id":"5ea48dbd8ebc3e90b12df1ac","slug":"question-on-being-found-corona-positive-after-53-days-city-desk-news-ald274246462","type":"story","status":"publish","title_hn":"53 दिन बाद कोरोना पॉजिटिव मिलने पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
53 दिन बाद कोरोना पॉजिटिव मिलने पर सवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवकुटी में एक युवक के बाहर से लौटने के 53 दिनों बाद कोरोना पॉजिटिव पाए जाने को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। इसके तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रखकर युवक इस दौरान कहां-कहां गया है, इसका विवरण तैयार किया जा रहा है। युवक के हाल-फिलहाल में किसी दूसरे जिले में जाने की भी आशंका जताई जा रही है।
युवक के संपर्क में आए सैदाबाद के दो लोगों को भी शुक्रवार देर रात क्वारंटीन किया गया। बताया जा रहा है कि इनमें से एक व्यक्ति शिवकुटी में पॉजिटिव पाए गए युवक का ड्राइवर है और साथ में वाराणसी गया था। इसकी जानकारी होने पर सैदाबाद सीएचसी पर व्यक्ति को बुलाया गया तो वह मोटरसाइकिल पर अपने एक अन्य साथी के साथ अस्पताल पहुंचा। ऐसे में एक ही मोटरसाइकिल पर आए दोनों लोगाें को क्वारंटीन किया गया है। इसके अलावा युवक के मुंबई जाने की भी बात कही जा रही है। हालांकि, एडीएम सिटी अशोक कुमार कनौजिया का कहना है कि चार मार्च को वह वंदेभारत ट्रेन से आया था। उसी बोगी में वाराणसी का एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति भी बैठा था। वाराणसी प्रशासन की सूचना पर यहां युवक का टेस्ट कराया गया और वह पॉजिटिव पाया गया। इसे ही ध्यान में रखकर इसके संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है।
यहां एक बैंक में भी रहा आना जाना
शिवकुंटी में पॉजिटिव पाया गया युवक एक निजी बीमा कंपनी में ब्रांच मैनेजर है। उस कंपनी का एक बैंक से टाईअप है। ऐसे में उस युवक का संबंधित बैंक की एक शाखा भी आना-जाना रहा।
विज्ञापन
दो दिन पहले दिल्ली से फोन कर दी सूचना
जिले में कोरोना के तीन पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद लोग भी सतर्क हुए हैं। इस दौरान बाहर से आने वाले खुद ही इसकी सूचना दे रहे हैं। दो दिन पहले दिल्ली से आने से एक व्यक्ति ने खुद ही कंट्रोल रूम में फोन करके इसकी सूचना दी। शंकरगढ़ के उस व्यक्ति ने अपनी जांच कराने की भी इच्छा जताई। सूचना पर तत्काल मेडिकल टीम उसके घर भेजी गई।