फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   QR code will make the journey to Sangamnagar pilgrimage easier

Prayagraj News: क्यूआर कोड से आसान होगी संगमनगरी के तीर्थों की राह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
QR code will make the journey to Sangamnagar pilgrimage easier
महाकुंभ में देश- दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पुलिस की तरफ से लोकेशन क्यूआर कोड जारी करने की तैयारी की जा रही है। इसको स्कैन करते ही श्रद्धालु आसानी से प्रमुख मंदिरों व पर्यटन स्थलों तक पहुंच सकेंगे। पुलिस आयुक्त तरुण गाबा की पहल पर यह योजना बनाई गई है। इसके तहत शहर में जगह-जगह पोस्टर बैनर पर क्यूआर कोड जारी किए जाएंगे। इसको स्कैन करते ही संगम और उसके आसपास स्थित प्रसिद्ध देवी-देवताओं के मंदिरों व पर्यटन स्थलों तक पहुंचने का रास्ता बताया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस प्रभारी एसीपी पुष्कर वर्मा बताते हैं कि तैयारी पूरी है। महाकुंभ के समय क्यूआर कोड को रेल स्टेशनों, बस स्टैंडों, प्रमुख चौराहों व संगम क्षेत्र के सभी मार्गों पर बैनर व होर्डिंग पर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रसिद्ध मंदिरों व पर्यटन स्थलों का बैनरों में फोटो रहेगा और उसके नीचे उस स्थान तक पहुंचने के लिए लोकेशन क्यूआर कोड दिया रहेगा।
विज्ञापन

इन जगहों पर जाने के लिए मिलेगा लोकेशन क्यूआर कोड
लेटे हुए बड़े हनुमान जी मंदिर, पातालपुरी मंदिर, अलोपी देवी मंदिर, सोमेश्वर महादेव अरैल घाट, नागवासुकि मंदिर, शंकर विमान मंडपम मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, वेणी माधव मंदिर, बड़ा गणेश जी का मंदिर, हनुमान मंदिर सिविल लाइंस, पंचमुखी महादेव मंदिर, ललिता देवी मंदिर, दशाश्वमेध शिव मंदिर, पुराना किला, मिंटो पार्क, भरद्वाज मुनि आश्रम, चंद्रशेखर आजाद पार्क, खुसरो बाग, सुजावन महादेव घूरपुर, अक्षय वट, झूंसी का समुद्रकूप, सरस्वती घाट, बोट क्लब, नारायणी आश्रम।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैनर में दिए रहेंगे होटल व टूर एवं ट्रैवेल्स के फोन नंबर
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैनर व होर्डिंग में लोकेशन क्यूआर कोड के अलावा उनके आने जाने के लिए कई टूर व ट्रैवेल्स संचालकों के फोन नंबर भी दिए जाएंगे। जिससे लोग उनके बात कर कहीं भी आसानी से सफर कर सकें। इसके साथ ही उनके ठहरने के लिए कई होटल, धर्मशाला व मठ संचालकों के मोबाइल फोन भी दिए जाएंगे, ताकि लोग बिना भटके आसानी से महाकुंभ की भव्यता को देख सकें।
पुष्कर वर्मा, एसीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed