फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Puramufti Accident: There was screaming and shouting after the accident, chaos continued for hours

Puramufti Accident : हादसे के बाद मची चीख-पुकार, घंटों रही अफरातफरी

Mon, 21 Jul 2025 06:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 21 Jul 2025 06:42 PM IST
सार

पूरामुफ्ती में हादसे के बाद एक घंटे तक घटनास्थल पर चीख-पुकार और भगदड़ का माहौल रहा। ऑटो के भीतर फंसे लोगों की चीखें गूंजती रहीं तो बस के भीतर भगदड़ मच गई और यात्री उतरकर भागने लगे।

विज्ञापन
Puramufti Accident: There was screaming and shouting after the accident, chaos continued for hours
पुरामुफ्ती में हादसे के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूरामुफ्ती में हादसे के बाद एक घंटे तक घटनास्थल पर चीख-पुकार और भगदड़ का माहौल रहा। ऑटो के भीतर फंसे लोगों की चीखें गूंजती रहीं तो बस के भीतर भगदड़ मच गई और यात्री उतरकर भागने लगे। स्थानीय लोग पुलिस व क्रेन आने तक पीड़ितो को बचाने के लिए जूझते रहे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस के कार और ऑटो से टकराने पर धमाके जैसी आवाज हुई। ऑटो बस के अगले हिस्से में फंसा गया और देखते ही देखते पहिया नाले में फंसने से बस वहीं अटक कर रह गई। लोग भागकर मौके पर पहुंचे तो देखा कि ऑटाे के भीतर फंसे यात्री चीख रहे थे। कुछ ही देर में आसपास के गांवों के लोग भी जुट गए। बस में सवार यात्री बदहवास हाल में नीचे उतरकर भागे।

विज्ञापन

उधर लोगों ने ऑटो में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। इनमें से तीन लोगाें के सिर जबकि दो अन्य लोगों के हाथ-पांव व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें पहुंची थीं। पुलिस को सूचना देकर लोग खुद ऑटो व बस को नाले से निकालने की कोशिश में जुट गए।

विज्ञापन

क्रेन आने तक लोग खुद करते रहे प्रयास

 

पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचने के बाद क्रेन मंगवाई। क्रेन के आने तक लोग बस व ऑटो को निकालने की कोशिश करते रहे। कुछ देर बाद क्रेन मौके पर पहुंची और पहले बस को और बाद में ऑटो को निकाला गया। मौके पर काफी भीड़ थी जिसके चलते पुलिस को लोगों को पीछे हटाने और एंबुलेंस के लिए रास्ता बनाने में मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अर्टिगा सवार दो यात्री भी हुए जख्मी

हादसे में अर्टिगा सवार दो यात्री भी जख्मी हो गए। हालांकि उन्हें मामूली चोटें ही आईं इसलिए वह घटना के बाद चले गए। दोनों कौशाम्बी के रहने वाले थे। उधर बस सवार यात्री बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed