फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Psycho killer gang: The gang flourished because of two women, both used to do reiki and informers

साइको किलर गिरोह : दो महिलाओं की वजह से पनपा गिरोह, रेकी और मुखबिरी करती थीं दोनों 

Thu, 05 May 2022 01:12 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 05 May 2022 01:12 AM IST
सार

रोहित व उसके साथी और भीम कुमार गौतम का परिवार मिलकर आपाधिक घटनाओं को अंजाम देने लगा। वे घर चिह्नित कर रोहित को सूचना दे देते थे। इसके बाद वह पूरे गिरोह के साथ यहां आकर वारदात को अंजाम देकर भाग जाता।

विज्ञापन
Psycho killer gang: The gang flourished because of two women, both used to do reiki and informers
Prayagraj News : थरवई में सामूहिक हत्याकांड के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने बुधवार को जिस साइको किलर गिरोह को पकड़ा है, वह दो महिलाओं की वजह से पनपा। बाद में महिलाएं बदमाशों के लिए रेकी और मुखबिरी काम करने लगीं। महिलाओं की वजह से बदमाशों को भागने और छिपने में काफी मदद मिलती थी। 

विज्ञापन



कैमूर बिहार की रहने वाली संगीता खरवार वर्षों पहले अपनी बेटी नेहा और पति को छोड़कर फाफामऊ आ गई थी। बेटे मोनू को वह साथ लाई थी। यहां उसने भीम कुमार गौतम से शादी की। वर्षों बाद जब उसकी बेटी नेहा बड़ी हुई तो उसने शातिर अपराधी रोहित खरवार से शादी कर ली। इसके बाद रोहित और नेहा कई बार फाफामऊ आए। रोहित के साथ तमाम अपराधी भी आने लगे।
विज्ञापन



रोहित व उसके साथी और भीम कुमार गौतम का परिवार मिलकर आपाधिक घटनाओं को अंजाम देने लगा। वे घर चिह्नित कर रोहित को सूचना दे देते थे। इसके बाद वह पूरे गिरोह के साथ यहां आकर वारदात को अंजाम देकर भाग जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन



वे ऐसे घर को चुनते जहां महिलाएं ज्यादा होतीं थी। इस साइको किलर गिरोह की मोडस आप्रेंडी यह थी कि पूरे परिवार को मार देते थे। इसके बाद जो थोड़ा बहुत और गहने मिलते उन्हें लूट लेते। वे कभी भी बड़े घरों को निशाना नहीं बनाते थे, क्योंकि वहां पकड़े जाने का ज्यादा खतरा होता था। वे घर में घुसते ही धारदार हथियारों से सब को मरणासन्न कर देते थे। दोनों महिलाओं की जिम्मेदारी घटना के पहले और बाद में जाकर माहौल देखना भी होता था। 

गिरोह से बरामदगी 
पुलिस ने गिरोह के पास से तीन तमंचे, दो बांका, एक कुल्हाड़ी, एक हथौड़ा और एक नुकीला पेचकस बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि इन्हीं सबसे वे बड़ी से बड़ी वारदातों को अंजाम देते थे। 


कई घटनाओं का खुलासा 
पुलिस ने गिरोह को पकड़कर जिले की कई घटनाओं से पर्दा उठाया। गोहरी और खेवराजपुर के अलावा पुलिस द्वारा मांडा और कौंधियारा की घटनाओं का भी खुलासा होने का दावा किया गया। पुलिस अफसरों के मुताबिक सोरांव और नवाबगंज के यूसुफपुर में भी इसी गिरोह ने सामूहिक हत्याकांड की घटनाओं को अंजाम दिया था।  

साइको किलर गिरोह के सदस्यों पर 36 मुकदमे 
साइको किलर गिरोह के पकड़े गए और फरार सदस्य शातिर अपराधी हैं। पहले भी इस तरह की घटनाओं में पकड़े जा चुके हैं। इनके खिलाफ और मुकदमों की जानकारी की जा रही है। अब तक नौ सदस्यों पर 36 मुकदमे होने का पता चला है। 


खुलासे पर सवाल भी, डीएनए टेस्ट के बाद मिलेगा उत्तर 
पुलिस ने बुधवार को बदमाशों को गिरफ्तार कर जिले की आधा दर्जन से अधिक घटनाओं के खुलासे का दावा किया है। गिरोह के कुछ सदस्य जेल भी जा चुके हैं। कुछ पर पुलिस ने इनाम भी घोषित किया था। सवाल यह उठता है कि महज पांच हजार और दो हजार जैसी छोटी रकम के लिए बिहार से गिरोह के सदस्य आते थे और सामूहिक हत्याएं करके चले जाते थे।


फरार मुर्गी पांख और डेभी खरवार पर पुलिस ने उन घटनाओं में इनाम भी घोषित किया है। इसके बाद भी उन्होंने आकर बेहद गरीब घर में ऐसी नृशंस घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिस के पास उनके बयानों के अलावा और कोई ठोस सुबूत नहीं मिले हैं। हालांकि इन सब सवालों पर अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों का डीएनए परीक्षण कराया जा रहा है। इसके बाद सारे उत्तर मिल जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed