{"_id":"668f8f61a1b49d9ee20f5636","slug":"prsu-state-university-will-create-astrologer-for-six-thousand-rupees-applications-will-be-open-till-august-5-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"PRSU : छह हजार रुपये में ज्योतिषी बनाएगा राज्य विश्वविद्यालय, पांच अगस्त तक होंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PRSU : छह हजार रुपये में ज्योतिषी बनाएगा राज्य विश्वविद्यालय, पांच अगस्त तक होंगे आवेदन
Thu, 11 Jul 2024 01:23 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 11 Jul 2024 01:23 PM IST
सार
संस्कृत विभाग की ओर से शुरू कि जा रहे डिप्लोमा इन कर्मकांड और डिप्लोमा इन ज्योतिष के पाठ्यक्रमों में 30-30 सीटें निर्धारित की गईं हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जबकि काउंसलिंग की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय में छह हजार रुपये में ज्योतिषी तैयार किए जाएंगे। कर्मकांड की पढ़ाई के लिए भी छह हजार रुपये खर्च करने होंगे। विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति के तहत सत्र 2024-25 से शुरू होने जा रहे पाठ्यक्रम डिप्लोमा इन ज्योतिष और डिप्लोमा इन कर्मकांड में प्रवेश के लिए पांच अगस्त तक आवेदन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
संस्कृत विभाग की ओर से शुरू कि जा रहे डिप्लोमा इन कर्मकांड और डिप्लोमा इन ज्योतिष के पाठ्यक्रमों में 30-30 सीटें निर्धारित की गईं हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जबकि काउंसलिंग की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। काउंसलिंग के समय अभ्यर्थियों को मूल अभिलेख एवं उनकी एक छायाप्रति प्रस्तुत करनी होगी। इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जा रहे हैं। प्रवेश सीधी मेरिट के आधार पर होंगे और इंटरमीडिएट में मिले अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.prsuniv.ac.iv पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। डिप्लोमा इन कर्मकांड और डिप्लोमा इन ज्योतिष के लिए प्रति सेमेस्टर तीन हजार रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। डिप्लोमा एक वर्ष यानी दो सेमेस्टर का होगा और अभ्यर्थी को शुल्क के रूप में छह हजार रुपये खर्च करने होंगे।
विज्ञापन
प्रवेश के लिए न्यूनतम योग्यता इंटरमीडिएट में किसी भी विषय वर्ग में 40 फीसदी और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए 35 फीसदी अंक होंगे। आवेदन शुल्क सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के लिए पांच सौ रुपये और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, आर्थिक रूपप से कमजोर वर्ग एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये निर्धारित किया गया है।