फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PRSU: Direct admission process completed, PG seats remain vacant, admission date will not be extended now

PRSU : सीधे प्रवेश की प्रक्रिया पूरी, खाली रह गईं पीजी की सीटें, अब नहीं बढ़ाई जाएगी दाखिले की तिथि

Sun, 01 Sep 2024 06:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 01 Sep 2024 06:34 PM IST
सार

राज्य विवि और संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की तकरीबन 11 हजार सीटों पर दाखिले के लिए तीन अगस्त को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईटी) हुई थी। इसके लिए 7,332 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिले के पांच केंद्रों में दो पालियों में हुई प्रवेश परीक्षा में 5,789 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। दो चरणों की काउंसलिंग के बावजूद तकरीबन छह हजार सीटें खाली रह गई थीं।

विज्ञापन
PRSU: Direct admission process completed, PG seats remain vacant, admission date will not be extended now
रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में सीधे प्रवेश की प्रक्रिया शनिवार को पूरी हो गई। विवि परिसर में पीजी की कुछ सीटें खाली रह गईं। वहीं, कॉलेजों में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की सीटें भी पूरी तरह से नहीं भरी हैं। काउंसलिंग में सीटें खाली रहने के कारण विवि ने एक सप्ताह के लिए सीधे प्रवेश की व्यवस्था लागू की थी। प्रवेश की तिथि अब नहीं बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन


राज्य विवि और संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की तकरीबन 11 हजार सीटों पर दाखिले के लिए तीन अगस्त को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईटी) हुई थी। इसके लिए 7,332 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिले के पांच केंद्रों में दो पालियों में हुई प्रवेश परीक्षा में 5,789 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। दो चरणों की काउंसलिंग के बावजूद तकरीबन छह हजार सीटें खाली रह गई थीं।
विज्ञापन


ऐसे में राज्य विश्वविद्यालय को महाविद्यालयों के अनुरोध पर रिक्त सीटों को भरने के लिए सीधे प्रवेश का निर्णय लेना पड़ा। इसकी अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई। यह मियाद शनिवार को पूरी हो गई। राज्य विवि ने तय किया था कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल जो अभ्यर्थी काउंसलिंग प्रक्रिया में प्रतिभाग नहीं कर सके, उन अभ्यर्थियों को प्रवेश में प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे अभ्यर्थियों से सीधे महाविद्यालय स्तर से आवेदन प्राप्त करते हुए मेरिट/रैंक के अनुसार रिक्त सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे। अगर इसके बाद भी सीटें खाली रह जाती हैं तो महाविद्यालय अपने स्तर से सीधे अभ्यर्थियों से आवेदन लेकर संबंधित पाठ्यक्रमों के लिए निर्धारित अर्हता के अनुसार प्रवेश लेंगे। आखिरी दिन में राज्य विवि परिसर में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की सभी सीटें भर गईं लेकिन कॉलेजों में अब भी सीटें खाली हैं।

वहीं, राज्य विवि परिसर में पीजी के सभी परंपरागत विषयों में 10 से 20 फीसदी सीटें खाली रह गई हैं, जबकि पीजी में भी सीधे प्रवेश की व्यवस्था की गई थी। कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि केवल पीजी की कुछ सीटें खाली रह गई हैं। परिसर में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की सीटें भर गई हैं। कॉलेजों से आंकड़े अभी प्राप्त नहीं हुए हैं, फिलहाल सीधे प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो गई है।

विशेष बैक पेपर परीक्षा पांच सितंबर से

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय ने स्पेशल बैक पेपर परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह परीक्षा पांच से 17 सितंबर तक प्रयागराज समेत मंडल के चारों जिलों के पांच केंद्रों में तीन पालियों में होगी।

विवि ने सत्र 2023-24 की हुई सेमेस्टर (विषम एवं सम सेमेस्टर) एवं वार्षिक परीक्षाओं के अंतिम सेमेस्टर/वर्ष के किसी भी सेमेस्टर/वर्ष की स्पेशल बैक पेपर परीक्षा कराने का निर्णय लिया था। परीक्षा के लिए प्रयागराज के हंडिया पीजी कॉलेज, कौशाम्बी के भवंस मेहता महाविद्यालय, फतेहपुर के महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय और प्रतापगढ़ के पीबी पीजी कॉलेज एवं एमडी पीजी कॉलेज को केंद्र बनाया गया है।

परीक्ष नियंत्रक डॉ. विनीता यादव के अनुसार, प्रतापगढ़ के महाविद्यालयों के बीए, बीएससी एवं बीकॉम के प्रथम सेमेस्टर (फूड,न्यूट्रिशन एंड हाइजीन), तृतीय सेमेस्टर (ह्यूमन वैल्यूज एंड एनवायरनमेंट स्टडीज) और पांचवें सेमेस्टर (एनालिटिक एबिलिटी एंड डिजिटल अवेयरनेस) के ऐसे परीक्षार्थी जिनका को-कैरिकुलर में बैक पेपर परीक्षा फॉर्म भरा है, उनका परीक्षा केंद्र एमडीपीजी कॉलेज निर्धारित किया गया है। बाकी परीक्षार्थियों की समस्त बैक पेपर परीक्षाएं पीबी पीजी कॉलेज में होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed