फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PRSU: B.Tech-M.Tech AI and Data Science will be taught in the state university

PRSU :  राज्य विवि में होगी बीटेक-एमटेक एआई और डाटा साइंस की पढ़ाई, नए सत्र के लिए आवेदन शुरू

Thu, 02 May 2024 04:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 May 2024 04:54 PM IST
सार

राज्य विश्वविद्यालय इस सत्र से परिसर में कई नए पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है। इनमें बीए-एलएलबी और बीफार्मा के पाठ्यक्रम भी शामिल हैं। वहीं, परिसर में पहली बार बीएससी का पाठ्यक्रम भी शुरू होने जा रहा है। साथ ही छह विषयों फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स, जूलॉजी, बॉटनी एवं बायोटेक्नोलॉजी में एमएससी का पाठ्यक्रम शुरू किया जा रहा है।

विज्ञापन
PRSU: B.Tech-M.Tech AI and Data Science will be taught in the state university
एआई तकनीक। - फोटो : free pic

विस्तार

प्रो.राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) राज्य विश्वविद्यालय परिसर में सत्र 2024-25 से बीटेक-एमटेक का पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रम शुरू होने जा रहा है, जिसके तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डाटा साइंस की पढ़ाई होगी। सत्र 2024-25 में प्रवेश के लिए एक मई से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय इस सत्र से परिसर में कई नए पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है। इनमें बीए-एलएलबी और बीफार्मा के पाठ्यक्रम भी शामिल हैं। वहीं, परिसर में पहली बार बीएससी का पाठ्यक्रम भी शुरू होने जा रहा है। साथ ही छह विषयों फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स, जूलॉजी, बॉटनी एवं बायोटेक्नोलॉजी में एमएससी का पाठ्यक्रम शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन


कुलपति प्रो.अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि बीए-एलएलबी का पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए बार कौंसिल ऑफ इंडिया से मंजूरी मिल गई है। स्नातक के नए पाठ्यक्रमों में 60-60 और परास्नातक के नए पाठ्यक्रमों में 40-40 सीटें निर्धारित की गई हैं। कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय अब व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की ओर बढ़ रहा है। आने वाले समय में कई नए व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का संचालन भी शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, राज्य विश्वविद्यालय परिसर, संघटक महाविद्यालयों में स्नातक और परास्नातक के परंपरागत पाठ्यक्रमों में सीधे मेरिट के आधार पर प्रवेश लिए जाने हैं, जिसकी प्रक्रिया एक मई से शुरू हो गई है। वहीं, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों (एलएलबी को छोड़कर) में संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2024 के माध्यम से दाखिले लिए जाने और इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी बुधवार से प्रारंभ हो गई है।

ऑनलाइन आवेदन 30 जून तक विश्वविद्यालय के पोर्टल के माध्यम से किए जा सकेंगे। प्रवेश परीक्षा 14 एवं 15 जुलाई का आयोजित की जाएगी। एक सप्ताह पहले यानी सात जुलाई को प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे। प्रवेश परीक्षा का परिणाम 18 जुलाई को घोषित किया जाएगा। पहले चरण की 21 से 24 जुलाई और दूसरे चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग 29 से 31 जुलाई तक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed