{"_id":"6a8765b2ede356c7bf00bbff","slug":"protest-demanding-advertisements-for-20000-posts-based-on-the-old-recruitment-rules-allahabad-news-c-3-ald1034-955660-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: 20 हजार पदों पर पुरानी नियमावली से विज्ञापन की मांग को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: 20 हजार पदों पर पुरानी नियमावली से विज्ञापन की मांग को लेकर प्रदर्शन
विज्ञापन
शिक्षा निदेशालय पर प्रदर्शन करते युवा मंच के छात्र
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा मंच के बैनर तले सैकड़ों अभ्यर्थियों ने वृहस्पतिवार को शिक्षा निदेशालय पर प्रदर्शन किया। वे अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में जीटीजी -पीजीटी के करीब 20 हजार से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती चाहते हैं। अभ्यर्थियों ने पुरानी नियमावली के आधार पर विज्ञापन जारी करने की मांग की है।
प्रदर्शनकारियों ने शासन-प्रशासन से शीघ्र निर्णय लेने की अपील की। उन्होंने अपर शिक्षा निदेशक को संबोधित एक ज्ञापन संयुक्त निदेशक (जेडी) वित्त महेंद्र कुमार यादव को सौंपा। युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि तीन अगस्त को माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी के साथ वार्ता हुई थी। इसके बाद 11 अगस्त को मुख्यमंत्री सहित कई अधिकारियों को पत्र भेजा गया।
नई नियमावली में कई शैक्षिक अर्हताएं जोड़ी गई हैं। इससे लंबे समय से तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थी प्रतियोगिता से बाहर हो गए हैं। नई नियमावली से भर्ती विज्ञापन जारी करना न्यायसंगत नहीं होगा। नई नियमावली में बीएड की अनिवार्यता, हिंदी विषय की अर्हता में बदलाव शामिल हैं।
विज्ञापन
अनिल सिंह ने चेतावनी दी कि यदि 21 अगस्त की बैठक में अभ्यर्थी हित में निर्णय नहीं लिया गया, तो युवा मंच बड़ा आंदोलन करेगा। प्रदर्शन में एलके चौधरी, बृजेश सिंह सहित सैकड़ों अभ्यर्थी उपस्थित रहे।