मॉब लिचिंग के खिलाफ प्रदर्शन, ज्ञापन
प्रयागराज। झारखंड में मॉब लिंचिंग के विरोध में सपा अल्पसंख्यक सभा की ओर से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने मॉब लिचिंग के पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देने, आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कठोर कानून बनाने समेत छह सूत्रीय मांग का ज्ञापन भी एडीएम सिटी को सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष मो.इसराइल, महानगर अध्यक्ष शाहिद अब्बास रिजवी का कहना था कि भीड़ का इस तरह से किसी पर हमला कायरता है। यह देश के सेकुलर स्वरूप को नष्ट करने की साजिश है। ज्ञापन सौंपने तथा प्रदर्शन करने वालों में सपा के प्रदेश प्रवक्ता केके श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष सै.इफ्तेखार हुसैन, महबूब उसमानी, दूधनाथ पटेल, दान बहादुर मधुर, सै.मो.अस्करी आदि शामिल रहे।