फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prosecution to file a response to the victim's lawyer

चिन्मयानंद मामले में एसआईटी ने दाखिल की रिपोर्ट, आठ जनवरी को होगी सुनवाई

Thu, 12 Dec 2019 06:45 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 12 Dec 2019 06:45 AM IST
विज्ञापन
Prosecution to file a response to the victim's lawyer
स्वामी चिन्मयानंद - फोटो : अमर उजाला

पूर्व गृहराज्य मंत्री चिन्मयानंद पर दुराचार के आरोपों जांच कर रही एसआईटी ने बुधवार को सीलबंद लिफाफे में प्रगति रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश की और कोर्ट द्वारा मांगी गई जानकारी कोर्ट के समक्ष हलफनामा के जरिए दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति मनोज मिश्र तथा न्यायमूर्ति वीके श्रीवास्तव की खंडपीठ ने याचिका की अगली सुनवाई की तिथि आठ जनवरी नियत की है।

विज्ञापन


कोर्ट ने एसआईटी टीम के अधिकारियों को उपस्थिति से छूट दे दी है। टीम के अधिकारी कोर्ट में हाजिर थे। कोर्ट ने पीड़िता के अधिवक्ता रवि किरण जैन को दो सप्ताह में अपना जवाब दाखिल करने का समय दिया है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हाईकोर्ट की खंडपीठ दुराचार व ब्लैकमेलिंग के मामले की जांच की निगरानी कर रही है। पीड़िता द्वारा यह सवाल उठाया गया कि उसकी लोधी थाना नई दिल्ली में की गई शिकायत की जांच नहीं की जा रही है। साथ ही चिन्मयानंद द्वारा पीड़िता की वीडियो को भी जांच में शामिल नहीं किया गया है । जिस पर कोर्ट ने एसआईटी से जवाब मांगा था। बुधवार को रिपोर्ट दाखिल होने के बाद कोर्ट ने पीड़िता के अधिवक्ता को जवाब देने का समय दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed