{"_id":"5f5140da8ebc3e539b47eb92","slug":"proposal-sent-to-run-chaurichaura-express-and-lucknow-intercity-express-city-desk-news-ald285314844","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Railway Irctc News: चौरीचौरा और लखनऊ इंटरसिटी ट्रेन चलाने का भेजा गया प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indian Railway Irctc News: चौरीचौरा और लखनऊ इंटरसिटी ट्रेन चलाने का भेजा गया प्रस्ताव
Fri, 04 Sep 2020 05:17 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
भारतीय रेलवे (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
प्रयागराज। यात्रियों की मांग पर रेल प्रशासन ने कुछ और ट्रेनें शुरू करने का प्रस्ताव बोर्ड को भेजा है। इसमें चौरीचौरा एक्सप्रेस और लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस प्रमुख रूप से शामिल हैं। रेलवे अफसरों ने संभावना जताई है कि दोनों ही ट्रेनों के संचालन की अनुमति रेलवे बोर्ड द्वारा दी जा सकती है।
पूर्वोत्तर रेलवे के लिए चौरीचौरा एक्सप्रेस महत्वपूर्ण ट्रेन है। गोरखपुर से वाराणसी के रास्ते प्रयागराज जंक्शन होकर कानपुर जाने वाली यह ट्रेन दैनिक यात्रियों की भी पसंदीदा ट्रेन है। प्रदेश में इस ट्रेन का संचालन होने की वजह से इसके लिए केवल उत्तर प्रदेश सरकार की ही अनुमति की जरूरत होगी। इसी वजह से पूर्वोत्तर रेलवे ने चौरीचौरा और उत्तर रेलवे ने लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाने का प्रस्ताव भेजा है।
उधर, उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन की ओर से भी ऐसी ही कुछ ट्रेनों को शुरू करने का प्रस्ताव भेजा गया है जो प्रदेश के एक शहर को दूसरे शहर से जोड़ती हैं। इसमें संगम एक्सप्रेस, बुंदेलखंड एक्सप्रेस (झांसी) आदि का नाम प्रमुख रूप से शामिल है।