फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Property worth six crores of Mafia Atiq Ahmed's brother Ashraf attached, action taken in Devghat Jhalwa

Prayagraj :अतीक के भाई अशरफ की सात करोड़ की संपत्ति कुर्क, गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

Fri, 18 Nov 2022 08:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 18 Nov 2022 08:09 PM IST
सार

 धूमनगंज, पूरामुफ्ती थाने की टीम दोपहर तीन बजे के करीब देवघाट झलवा पहुंची। यहां पहले मुनादी कराई गई। इसके बाद संपत्ति को कुर्क कर लिया गया। इसके तहत भूमि पर कार्रवाई संबंधी बोर्ड भी लगवाया गया।

विज्ञापन
Property worth six crores of Mafia Atiq Ahmed's brother Ashraf attached, action taken in Devghat Jhalwa
देवघाट झलवा में माफिया अतीक के भाई अशरफ की संपत्ति कुर्क की गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहुबली माफिया अतीक अहमद के भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ की सात करोड़ रुपये की संपत्ति शुक्रवार को कुर्क कर दी गई। धूमनगंज के देवघाट झलवा स्थित 14.39 बिस्वा जमीन पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। धूमनगंज, पूरामुफ्ती थाने की टीम दोपहर तीन बजे के करीब देवघाट झलवा पहुंची। यहां पहले मुनादी कराई गई। इसके बाद संपत्ति को कुर्क कर लिया गया। इसके तहत भूमि पर कार्रवाई संबंधी बोर्ड भी लगवाया गया।

विज्ञापन



पुलिस ने बताया कि जिस जमीन को कुर्क किया गया, उसे अतीक ने अपने भाई अशरफ के नाम पर खरीदा था। इसमें उसने अपराध से अर्जित धन का प्रयोग किया। इसी क्रम में अतीक पर 2020 में धूमनगंज थाने में दर्ज गैंगस्टर मामले में यह कार्रवाई की गई। पिछले दिनों अतीक व अशरफ की 20 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने के लिए पुलिस की ओर से रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई थी। डीएम ने 15 नवंबर को संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया था। 
विज्ञापन



इसी क्रम में अशरफ की सात करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई। अभी अशरफ के नाम पर ली गई लगभग सात करोड़ की ही एक अन्य संपत्ति को कुर्क किया जाना बाकी है। इसके साथ ही अतीक की चकिया स्थित पुश्तैनी जमीन से लगी हुई छह करोड़ रुपये की संपत्ति पर भी कार्रवाई की जानी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध रूप से गुर्गे कर रहे थे प्लाटिंग
जिस संपत्ति पर शुक्रवार को कार्रवाई हुई, उस पर अतीक व अशरफ के गुर्गों ने अवैध प्लॉटिंग कर रखी थी। इस पर प्लॉट कटे हुए थे और कुछ प्लाटों पर बाउंड्री भी कराई गई थी। पुलिस अफसरों ने बताया कि यह प्लॉटिंग पूरी तरह से अवैध है। जिसके संबंध में विकास प्राधिकरण से कोई अनुमति नहीं ली गई है। सूत्रों का कहना है कि अतीक व अशरफ के कई गुर्गे धूमनगंज, करेली व पूरामुफ्ती में अवैध रूप से प्लॉटिंग का काम कर रहे हैं। इनके बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। 


बरेली जेल में है अशरफ
अशरफ मौजूदा समय में बरेली जेल में बंद है। उस पर हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी मांगने समेत 52 मुकदमे दर्ज हैं। उस पर पांच बार गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है। एक लाख का इनामी रहा अशरफ जुलाई 2020 में कौशाम्बी स्थित अपने ससुराल से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed