फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Property of Dr. Bansal killers will be attached, police started investigation

प्रयागराज : डॉ. बंसल के हत्यारोपियों की कुर्क होगी संपत्ति, पुलिस ने शुरू की विवेचना

Mon, 07 Feb 2022 09:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 07 Feb 2022 09:26 PM IST
सार

डॉ. बंसल हत्याकांड के पांच आरोपियों के खिलाफ कीडगंज पुलिस ने हाल ही में गैंगस्टर का केस दर्ज किया है। इनमें कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी पर हमले का आरोपी माफिया दिलीप मिश्रा, बंसल हत्याकांड का मास्टर माइंड आलोक सिन्हा...

विज्ञापन
Property of Dr. Bansal killers will be attached, police started investigation
prayagraj news : Dr. Ak Bansal. File Photo - फोटो : prayagraj

विस्तार

जीवन ज्योति अस्पताल के निदेशक डॉ. अश्वनी कुमार बंसल के हत्यारोपियों की पुलिस संपत्ति भी जब्त करेगी। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत की जाएगी। इनमें माफिया दिलीप मिश्रा के साथ ही हत्याकांड के चार अन्य आरोपी शामिल हैं। कीडगंज पुलिस का कहना है कि गैंगस्टर के मामले की विवेचना पूरी होने के बाद यह कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन




डॉ. बंसल हत्याकांड के पांच आरोपियों के खिलाफ कीडगंज पुलिस ने हाल ही में गैंगस्टर का केस दर्ज किया है। इनमें कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी पर हमले का आरोपी माफिया दिलीप मिश्रा, बंसल हत्याकांड का मास्टर माइंड आलोक सिन्हा, शूटर शोएब व उसका साथी अबरार मुल्ला और सोनभद्र जेल में बंद कुख्यात अपराधी अख्तर कटरा शामिल हैं। पुलिस का दावा है कि पांचों गैंग बनाकर आपराधिक वारदातें करते हैं। इसी के तहत अब इनकी संपत्ति कुर्क करने की भी तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन

जिला प्रशासन की अनुमति मिलते ही कुर्क होगी संपत्ति
पुलिस इनकी उन संपत्तियों का पता लगाएगी, जो अपराध से अर्जित की गई हों। इसके बाद इन संपत्तियों को चिह्नित करते हुए उनका पूरा ब्यौरा एकत्र किया जाएगा। फिर इन संपत्तियों को कुर्क करने संबंधी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों के माध्यम से जिला प्रशासन को भेजी जाएगी। जिला प्रशासन की अनुमति मिलते ही संपत्तियों को कुर्क कर दिया जाएगा।



फिलहाल गैंगस्टर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। कीडगंज पुलिस का कहना है कि आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है। विवेचना के बाद गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत उनकी अपराध से अर्जित संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।



शूटर मकसूद का अब तक नहीं मिला सुराग
एसटीएफ ने भले ही मामले का खुलासा कर दिया हो, लेकिन हत्याकांड में शामिल एक शूटर मकसूद उर्फ जैद का अब तक पता नहीं चल सका है। एसटीएफ के साथ ही कीडगंज पुलिस भी उसकी तलाश में लगी हुई है। मकसूद पर हत्याकांड में शामिल अपने ही साथी शूटर यासिर की हत्या का भी आरोप है। पुलिस का कहन है कि उसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed