{"_id":"69dcc491badf4560180fffcc","slug":"property-dealer-murder-case-raids-in-several-districts-four-days-later-accused-still-at-large-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड : कई जिलों में दबिश, चार दिन बाद भी आरोपी पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड : कई जिलों में दबिश, चार दिन बाद भी आरोपी पकड़ से दूर
Mon, 13 Apr 2026 03:55 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 13 Apr 2026 03:55 PM IST
सार
गौसनगर स्थित बिस्मिल्लाह चौराहे के पास प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद इरफान की हत्या के मामले में चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हालांकि, इनपुट के आधार पर पुलिस ने प्रतापगढ़ व कौशाम्बी के सैनी में छापे मारे पर आरोपियों का पता नहीं चला।
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर इरफान। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौसनगर स्थित बिस्मिल्लाह चौराहे के पास प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद इरफान की हत्या के मामले में चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हालांकि, इनपुट के आधार पर पुलिस ने प्रतापगढ़ व कौशाम्बी के सैनी में छापे मारे पर आरोपियों का पता नहीं चला। वहीं, कई अन्य जिलों में भी पुलिस दबिश के लिए रवाना हुई है।
विज्ञापन
पता चला है कि आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदलकर छिपने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस को इनपुट मिला था कि आरोपियों के रिश्तेदार व करीबी दोस्त प्रतापगढ़ व कौशाम्बी के सैनी रहते हैं। आशंका थी कि इन जगहों पर आरोपी छिपे हो सकते हैं। पुलिस की टीमों ने दोनों जगहों पर दबिश दी पर आरोपी नहीं मिले। दूसरी तरफ पकड़े गए मददगारों से पुलिस पूछताछ कर रही है। इन पर आसिफ दुर्रानी समेत अन्य आरोपियों को भागने में मदद करने का शक है।
विज्ञापन
10 साल पहले मुंबई में छिपा था आरोपी
पुलिस की जांच में पता चला कि आसिफ दुर्रानी ने करीब 10 साल पहले मुंबई में छिपने का सुरक्षित ठिकाना बनाया था, जहां वह लंबे समय तक पुलिस की नजरों से बचकर रहता रहा। ऐसे में इस बार भी पुलिस को उसके मुंबई भागने की आशंका है। पुलिस की पांच टीमें लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं साथ ही सर्विलांस की मदद भी ली जा रही है।
विज्ञापन