फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Promotions across various cadres of the High Court service; several officers assigned new responsibilities.

Promotion : हाईकोर्ट सेवा के विभिन्न संवर्गों में पदोन्नति, कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

Thu, 02 Jul 2026 06:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 Jul 2026 06:27 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में विभिन्न सेवा संवर्गों के अधिकारियों को पदोन्नति मिली है। निजी सचिव संवर्ग में अजीत कुमार (लखनऊ) को संयुक्त निबंधक सह निजी सचिव ग्रेड-4 और आशीष कुमार सिंह को उप निबंधक सह निजी सचिव ग्रेड-3 के पद पर पदोन्नति मिली है।

विज्ञापन
Promotions across various cadres of the High Court service; several officers assigned new responsibilities.
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में विभिन्न सेवा संवर्गों के अधिकारियों को पदोन्नति मिली है। निजी सचिव संवर्ग में अजीत कुमार (लखनऊ) को संयुक्त निबंधक सह निजी सचिव ग्रेड-4 और आशीष कुमार सिंह को उप निबंधक सह निजी सचिव ग्रेड-3 के पद पर पदोन्नति मिली है। न्यायपीठ सेवा संवर्ग में संजय शर्मा व श्रीकर मिश्रा निबंधक सह मुख्य न्यायपीठ सचिव बने हैं। वहीं, राज पाल, राम औतार सिंह, सच्चिदानंद सिंह और सुधाकर त्रिपाठी को संयुक्त निबंधक सह न्यायपीठ सचिव ग्रेड-4 और अभय खरे, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, धीरज कुमार वर्मा और महेश कुमार सिंहा को उप निबंधक सह न्यायपीठ सचिव ग्रेड-3 के पद पर पदोन्नत मिली है।

विज्ञापन


सामान्य कार्यालय संवर्ग में पूनम बुध घोष को संयुक्त निबंधक और अंजना शुक्ला और हरीश चंद्र दिवाकर को उप निबंधक के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस संबंध में हाईकोर्ट के महानिबंधक मंजीत सिंह श्योराण की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। पदोन्नति पर हाईकोर्ट कर्मचारी अधिकारी संघ के महासचिव निखिल कुमार सिंह ने मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली, कर्मचारी अधिकारी संघ के अध्यक्ष न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी, निबंधक (चयन एवं नियुक्ति) मानवर्धन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed