{"_id":"60c10655e23a1c28e4481bce","slug":"prohibition-on-recovery-of-two-hundred-rupees-at-rasulabad-ghat-preparations-to-register-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसूलाबाद घाट पर दो सौ रुपये की वसूली पर रोक, एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसूलाबाद घाट पर दो सौ रुपये की वसूली पर रोक, एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी
Wed, 09 Jun 2021 11:50 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:50 PM IST
सार
- नगर निगम के नाम पर मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए अंत्येष्टि कराने वालों से ली जाती है रकम
विज्ञापन
रसूलाबाद घाट पर नगर निगम के नाम पर हो रही अवैध वसूली रोकने की मांग करते पार्षद।
- फोटो : prayagraj
विस्तार
रसूलाबाद घाट पर मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए पंजीकरण शुल्क के नाम पर की जा रही दो सौ रुपये की वसूली का मुद्दा बुधवार को नगर निगम सदन की बैठक में छाया रहा। पार्षदों की मांग पर महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने अवैध वसूली रोकने और ऐसा करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। सदन ने इस निर्णय पर सहमति जताई तो जोनल अधिकारी को कार्रवाई के लिए कहा गया।
विज्ञापन
पार्षदों ने कहा कि रसूलाबाद घाट पर अंत्येष्टि कराने के लिए जाने वालों से शवदाह के बाद लकड़ी आदि सामान का भुगतान लेते समय नगर निगम मेेेें मृत्यु प्रमाणपत्र के नाम पर दो सौ रुपये लेकर एक पर्ची दी जा रही है। आम लोगों को छोड़िए पार्षद रोहित मालवीय के परिजनों से भी दो सौ रुपये लिए गए। सदन में इस मुद्दे पर हो रही चर्चा के दौरान महापौर ने अफसरों से जानकारी चाही तो बताया गया कि नगर निगम सफाई, सैनिटाइजेशन कराता है।
विज्ञापन
जलकल विभाग पानी उपलब्ध करा रहा है, लेकिन पंजीकरण शुल्क वसूली पर अफसरों ने अनभिज्ञता जताई। मामले को गंभीरता से लेते हुए महापौर ने नगर आयुक्त को कार्रवाई के निर्देश दिए। सदन ने वसूली करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की तो जोनल अधिकारी को इसके लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन