{"_id":"69ec9844ae7394394a00ac74","slug":"professor-of-ishwar-sharan-degree-college-accused-of-harassment-dismissed-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : यौन उत्पीड़न के आरोपी ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : यौन उत्पीड़न के आरोपी ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर बर्खास्त
Sat, 25 Apr 2026 04:02 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 25 Apr 2026 04:02 PM IST
सार
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में छात्र के यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रोफेसर को महाविद्यालय प्रशासन ने बर्खास्त कर दिया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के नेतृत्व में विद्यार्थियों के कड़े आंदोलन के बाद प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में प्रदर्शन करते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में छात्र के यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रोफेसर को महाविद्यालय प्रशासन ने बर्खास्त कर दिया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के नेतृत्व में विद्यार्थियों के कड़े आंदोलन के बाद प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। साथ ही पीड़ित पर दबाव बनाने वाले सहयोगी शिक्षकों को भी कोर्स कोऑर्डिनेटर के पद से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
पीड़ित छात्र पिछले दो माह से न्याय के लिए संघर्ष कर रहा था और उसने पीएमओ व यूजीसी तक गुहार लगाई थी। अभाविप महानगर मंत्री प्रतीक मिश्र ने इसे सत्य की जीत बताते हुए कहा कि यह कार्रवाई शिक्षण संस्थानों में नैतिकता और छात्र सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम है। कार्यकर्ताओं के रात भर चले विरोध प्रदर्शन के दबाव में प्रशासन को यह निर्णय लेना पड़ा।
विज्ञापन
प्रोफेसर के समर्थन में उतरा छात्रों का बड़ा गुट, आरोपों को बताया बेबुनियाद
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में पिछले तीन दिनों से जारी गतिरोध ने शुक्रवार को नया मोड़ ले लिया। जहां एक ओर प्रोफेसर पर लगे आरोपों को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा था, वहीं अब बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रोफेसर के समर्थन में उतर आए हैं। समर्थन कर रहे गुट ने प्रोफेसर पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए इसे शिक्षक की छवि धूमिल करने की सोची-समझी साजिश करार दिया। कॉलेज परिसर में आंदोलन के तीसरे दिन शुक्रवार को स्पष्ट रूप से दो गुट नजर आए। समर्थक छात्रों ने मांग की कि शिक्षक को ससम्मान वापस लाया जाए।
विज्ञापन
प्रोफेसर पर कार्रवाई अनुशासन समिति का निर्णय है। हालांकि, छात्रों के विरोध और पुनर्विचार की मांग को स्वीकार कर लिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले को सोमवार को पुन: समिति के समक्ष रखा जाएगा, जहां छात्रों के पक्ष की समीक्षा के बाद ही कोई अंतिम फैसला होगा। फिलहाल, कॉलेज प्रशासन ने छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की है। - प्रो. आनंद शंकर सिंह, प्राचार्य, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज